11/05/25

आज के मुख्य समाचार और इतिहास

आरएस अनेजा, 11 मई नई दिल्ली

आज के मुख्य समाचार और इतिहास

सीजफायर को लेकर कोई शर्त नहीं, बातचीत की पहल पाक ने की; सिंधु जल संधि रद्द रहेगी

पाकिस्तान में सरकार की बात नहीं मान रही सेना, युद्धविराम से किया मना

जम्मू से जैसलमेर तक सीजफायर उल्लंघन, किया गया ब्लैकआउट; एयर डिफेंस सिस्टम ऐक्टिव

ऑपरेशन सिंदूर पर चीन के विदेश मंत्री से NSA अजित डोभाल बोले- 'एक्शन जरूरी था'

India Pakistan Conflict: अपनी जमीन पर किसी भी आतंकी हमले को युद्ध मानेगा भारत, सरकार ने किया बड़ा फैसला

बांग्लादेश में शेख हसीना की अवामी लीग पर प्रतिबंध, मोहम्मद यूनुस सरकार ने किया ऐलान

​पाकिस्तान ने किया युद्ध विराम का घोर उल्लंघन, जवाबी कार्रवाई कर रही भारतीय सेना: विक्रम मिसरी

IND-PAK Tension: शहबाज शरीफ के बिगड़े बोल, हालात सुधारने की बजाय बिगाड़ने की कोशिश; भारत को दी गीदड़ भभकी

पंजाब में ढेर पाकिस्तानी घुसपैठिये ने बुलेटप्रूफ जैकेट पहनी थी:ऑपरेशन सिंदूर के बाद घुसने की कोशिश की थी; BSF ने मारी थी गोली

पाकिस्तानी गोलीबारी में हिमाचल का जवान शहीद:राजौरी में तैनात थे सूबेदार मेजर; 2 महीने बाद रिटायरमेंट थी, कल आएगी पार्थिव देह

युद्ध विराम हो या न हो, भारत को पहलगाम हमले के लिए जिम्मेदार आतंकवादियों का करना चाहिए पीछा: ओवैसी

​पहलगाम हमले से 2 दिन पहले अमेरिका की कंपनी को पहलगाम की सैटेलाइट तस्वीरों के लिए मिले थे ऑर्डर

नहीं चला ट्रंप कार्ड! PAK ने तोड़ा सीजफायर; अब शहबाज-मुनीर में टकराव

सीजफायर उल्लंघन पर सहवाग का पाकिस्तान पर तंज, 'कुत्ते की दुम टेढ़ी ही रहती है'

​​​​पाक गोलाबारी पीड़ितों को 10 लाख की अनुग्रह राशि घोषित

​कोविड मौतों की गिनती कम? 2020 के मुकाबले 2021 में 20 लाख ज़्यादा मौतें, सरकारी आंकड़ों से खुलासा

​कर्नल सोफिया ने पाक की अफवाहों का किया खंडन, कहा-ब्रह्मोस और एस-400 को नहीं पहुंचा नुकसान, मस्जिदों को भी टारगेट नहीं बनाया

भारत के ऐक्शन से घबराया PAK, परमाणु हमले पर यू-टर्न, बोला- नहीं कर रहे विचार

शुभमन गिल बनेंगे टेस्ट कप्तान, पंत को भी मिलेगी बड़ी जिम्मेदारी, कोहली के टेस्ट से संन्यास पर BCCI की चुप्पी

PAK ने 3 घंटे में ही तोड़ दिया युद्धविराम, कश्मीर-राजस्थान-पंजाब में फिर ड्रोन अटैक

विदेश-रक्षा मंत्रालय की एक दिन में चार प्रेस कॉन्फ्रेंस, पाकिस्तान ने सीजफायर का उल्लंघन किया; विदेश सचिव बोले- भारतीय सेना को फ्रीहैंड दिया

भारत ने किया सीजफायर का ऐलान, फिर भी पाकिस्तान को नहीं मिलेगी राहत! कई चीजों पर लगा रहेगा बैन

पाकिस्तानी PM शहबाज का झूठ- भारत ने पहले हमला किया, कहा- पहलगाम की आड़ में पाकिस्तान पर अटैक बेबुनियाद; हम खून के आखिरी कतरे तक लड़ेंगे

9 राज्यों के 32 एयरपोर्ट्स 15 मई तक बंद, खुलने पर अभी फैसला नहीं; सीजफायर के बाद राजस्थान सहित 4 राज्यों में ब्लैकआउट रहा

सामने आया चीन का असली चेहरा! विदेश मंत्री वांग यी बोले- हम पाकिस्तान के साथ खड़े रहेंगे

4 दिनों तक चले ऑपरेशन सिंदूर से पाकिस्तान में भारी तबाही, भारत का पलड़ा भारी

भारत युद्ध नहीं चाहता लेकिन आतंकवाद पर ऐक्शन जरूरी..., NSA अजीत डोभाल ने चीन के विदेश मंत्री वांग यी से की बात

पाकिस्तान के सीजफायर तोड़ते ही राजस्थान के बाड़मेर-जैसलमेर में फिर ब्लैकआउट, धमाकों की आवाज के बाद अलर्ट जारी

आतंकवाद के खिलाफ जारी रहेगा अडिग रुख, इससे समझौता नहीं करेंगे', पाक के साथ सीजफायर पर बोले एस जयशंकर

भारत और पाकिस्तान के बीच खत्म हो गया युद्ध, 12 मई को फिर बात करेंगे दोनों देशों के DGMO

सीमा पर गोलीबारी में बिहार का सपूत बलिदान; BSF सब इंस्पेक्टर जवान इम्तियाज ने सीमा पर दिखाया अदम्य साहस

सीजफायर के बाद रक्षा मंत्रालय की प्रेस कॉन्फ्रेंस, आर्मी ऑफिसर बोले- हमारी सेनाएं पूरी तरह तैयार, फिर हमला किया तो मुंहतोड़ जवाब देंगे

भारत पर हुआ हर आतंकी हमला युद्ध माना जाएगा, सेना जवाब भी उसी तरह देगी; भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम से पहले सरकार का फैसला

भारत पाकिस्तान के बीच सीजफायर के ऐलान के बाद राजनीति भी शुरू हो गई है, मामले को लेकर कांग्रेस ने पीएम मोदी पर निशाना साधा है,और संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है, उन्होंने कहा कि भारत ने सीजफायर कर लिया है ये बात भी हमें डोनाल्ड ट्रम्प से पता चली है

कांग्रेस पार्टी मांग करती है,कि एक देश के रूप में भारत के पास कई सवाल हैं,इन सवालों के जवाब संसद के विशेष सत्र के माध्यम से आने चाहिए और इसके लिए एक सर्वदलीय बैठक बुलाई जानी चाहिए, इसके अलावा उन्होंने इस निर्णय पर कटाक्ष करते हुए एक्स लिखा,भारत आज इंदिरा गांधी को याद कर रहा है

भारत की कार्रवाई से डरे पाकिस्तान के पीएम शहबाज शरीफ ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अपना दोगलापन दिखाया है। उन्होंने कहा कि भारत को गीदड़भभकी देते हुए कहा कि भारत ने हमला करके गलती की है, भारत को इसका खामियाजा भुगतना होगा

पाकिस्तान बोला- भारत के साथ सीजफायर को लेकर प्रतिबद्ध; शरीफ ने ट्रंप को दिया धन्यवाद

IMF से लोन मिलने के बाद भी नहीं सुधरने वाली पाकिस्तान की हालत, 2 साल में चुकाना है खरबों का कर्ज

देश के कई हिस्सों में भीषण गर्मी का कहर, पूर्वोत्तर में 11 से 15 तक तेज बारिश की चेतावनी

राजीव शुक्ला ने कहा, आईपीएल फिर से शुरू करने के विकल्प पर आज चर्चा करेगा बीसीसीआई

इतिहास

  • 1784 में 11 मई को ही अंग्रेजों और मैसूर के शासक टीपू सुल्तान के बीच संधि हुई थी।

  • 1833 में आज ही के दिन अमेरिका से क्यूबेक जा रहे जहाज लेडी ऑफ द लेक के हिमखंड से टकराकर अटलांटिक महासागर में डूबने से 215 लोगों की मौत हो गई थी।

  • 1940 में आज ही के दिन ब्रिटिश ब्राडकास्टिंग सर्विस ने अपनी हिंदी सेवा की शुरूआत की थी।

  • 1951 में आज ही के दिन राष्ट्रपति राजेन्द्र प्रसाद ने नवनिर्मित सोमनाथ मंदिर का उद्घाटन किया था।

  • 1962 में 11 मई को ही सर्वपल्ली राधाकृष्णन को भारत का राष्ट्रपति चुना गया था और उन्होंने डा. राजेन्द्र प्रसाद का स्थान लिया।

  • 1965 में आज ही के दिन बांग्लादेश में चक्रवाती तूफान में 17 हजार लोगों की मौत हो गई थी।

  • 1988 में आज ही के दिन फ्रांस ने परमाणु परीक्षण किया था।

  • 1995 में आज ही के दिन अमेरिका के न्यूयार्क शहर में 170 से अधिक देशों ने परमाणु अप्रसार संधि पर हस्ताक्षर किए थे।

  • 1998 में 11 मई को ही भारत ने राजस्थान के पोखरण में 3 परमाणु परीक्षण करने का ऐलान किया था।

  • 1998 में आज ही के दिन यूरोप की एकल मुद्रा यूरो का पहला सिक्का बना था।

  • 2000 में 11 मई को ही भारत की जनसंख्या 1 अरब पहुंची थी।

  • 2007 में आज ही के दिन उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में बहुजन समाज पार्टी ने बहुमत हासिल किया और पार्टी नेता मायावती ने मुख्यमंत्री की कुर्सी संभाली थी।

===============================

Previous

रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने रूस की अपनी यात्रा के दौरान विजय दिवस समारोह में भाग लिया

Next

समर्थन मूल्य पर सरसों-चना खरीद, आवंटित कृषक पंजीयन लक्ष्यों को आवश्यता के अनुरूप करें स्थानान्तरित, राजफैड बढ़ाए जिलेवार एवं क्रय केन्द्रवार पंजीयन लक्ष्य की कैपिंग