11/07/25

आज के मुख्य समाचार और इतिहास

आरएस अनेजा, 11 जुलाई नई दिल्ली

आज के मुख्य सामाचार और इतिहास

कनाडा में कपिल शर्मा के कैफे पर गोलीबारी, खालिस्तानी आतंकी ने ली जिम्मेदारी

'फिर करेंगे ईरान पर हमला', इजरायल ने दी खामेनेई को चेतावनी; कहा- छिपने की जगह नहीं मिलेगी

US News: ट्रंप के जन्मजात नागरिकता खत्म करने आदेश पर बड़ा फैसला, सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बावजूद जज ने लगाई रोक

Nepal: छात्रों ने परीक्षण के लिए बनाया ड्रोन दुर्घटनाग्रस्त, नेपाली संसद की छत पर गिरा तो मचा हड़कंप; पांच गिरफ्तार

जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों की बड़ी कामयाबी, पुंछ में आतंकी ठिकाना किया ध्वस्त; पिस्टल और गोला-बारूद बरामद

Radhika Yadav murder: 25 वर्षीय टेनिस खिलाड़ी राधिका यादव को पिता ने मारी 3 गोली-मौत, इंस्टाग्राम रील बनी वजह

Japan: इंटरनेट स्पीड का विश्व रिकॉर्ड, 1.02 मिलियन GB / सेकंड; पलक झपकते नेटफ्लिक्स की पूरी लाइब्रेरी डाउनलोड

अमरनाथ यात्रा- 7वें दिन 16,720 श्रद्धालुओं ने दर्शन किए:अब तक 1.28 लाख तीर्थयात्री आ चुके; पहलगाम में श्रद्धालुओं ने छड़ी मुबारक की पूजा की

बेटिंग एप के प्रचार में ED की कार्रवाई:विजय देवरकोंडा और राणा दग्गुबाती समेत कई सेलेब्स पर प्रवर्तन निदेशालय ने कसा शिकंजा

शुभांशु शुक्ला 14 जुलाई को धरती पर लौटेंगे:चार दिन मिशन आगे बढ़ा; पहले 10 जुलाई को स्पेस स्टेशन से वापसी होनी थी

बिहार वोटर लिस्ट मामला: सुप्रीम कोर्ट में पक्ष और विपक्ष की तरफ़ से रखी गईं ये अहम दलीलें

बेंगलुरु की सड़कों पर महिलाओं की गुपचुप रिकॉर्डिंग का मामला, आरोपी गिरफ्तार

हिमाचल में आपदा पीड़ितों को मिलेगा नया आशियाना, CM सुक्खू का भरोसा – 7 लाख की मदद के साथ पुनर्वास की घोषणा

बिहार: सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयोग को आधार, वोटर आईडी और राशन कार्ड स्वीकार करने का सुझाव दिया

केजरीवाल के नोबेल पुरस्कार दावे पर बीजेपी का तंज: 'भ्रष्टाचार और अक्षमता के लिए मिले पुरस्कार'

अफगानिस्तान में 45 साल के शख्स ने 6 साल की बच्ची से किया निकाह, तालिबान बोला- 9 साल की होने पर जाएगी ससुराल

जरदारी को हटाकर आसिम मुनीर बनेंगे नए पाक राष्ट्रपति? गृह मंत्री ने तोड़ी चुप्पी

1500 से ज्यादा महिलाओं का ब्रेनवॉश – छांगुर बाबा निकला धर्मांतरण गैंग का मास्टरमाइंड; ATS ने किया बड़ी साजिश का खुलासा

लॉर्ड्स टेस्ट में पहले दिन का खेल खत्म, इंग्लैंड का स्कोर 251/4, जो रूट शतक से 1 रन दूर

'आधार, राशन और वोटर कार्ड शामिल करने पर विचार करे चुनाव आयोग', बिहार मतदाता सूची संसोधन पर 'सुप्रीम' आदेश

ईश्वर की कृपा रही तो सही समय पर 2027 में सेवानिवृत्त हो जाऊंगा', उपराष्ट्रपति धनखड़ का बयान,पेशे से वकील धनखड़ उपराष्ट्रपति चुने जाने से पहले पश्चिम बंगाल के राज्यपाल थे।

भारत के पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा है कि भारत की तरफ से रूस से कच्चे तेल की खरीद जारी रखने से वैश्विक तेल कीमतों को स्थिर बनाए रखने में मदद मिली है। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर रूस से तेल की आपूर्ति अचानक बंद हो जाती, तो दुनिया भर में तेल की कीमतें 120 से 130 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच जातीं।

शाह बोले- बिहार-झारखंड-ओडिशा काफी हद तक नक्सल मुक्त, 31 मार्च 2026 तक देश से करेंगे साफ

शाह ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर में हमारी सेनाओं ने अपनी वीरता, सटीकता और जांबाजी का अनुभव पूरी दुनिया को कराया है। उनके साहस और पराक्रम के लिए पूर्वी क्षेत्रीय परिषद सेनाओं की वीरता के लिए सर्वसम्मति से धन्यवाद प्रस्ताव पारित करती है। 

अब नहीं आएगा बेहिसाब मेडिकल बिल! सरकार ने किया खास इंतजाम, बीमा कंपनियों की मनमानी पर भी कसी जाएगी नकेल

सरकार और भारतीय बीमा विनियामक एवं विकास प्राधिकरण (इरडा) द्वारा किए गए विश्लेषण में पाया गया है कि अस्पताल मरीजों के इलाज का खर्च बढ़ा रहे हैं और ज्यादा पैसे का बीमा कराने वाले मरीजों से अधिक शुल्क वसूल रहे हैं। इसकी वजह से बीमा कंपनियां ज्यादा प्रीमियम वसूल रही हैं। इससे कुछ लोगों के लिए स्वास्थ्य बीमा कराना आसान नहीं रह गया है

भारत सरकार स्वास्थ्य सेवा प्रदाताओं द्वारा अधिक शुल्क वसूलने पर अंकुश लगाने के लिए मौजूदा स्वास्थ्य बीमा दावा पोर्टल को वित्त मंत्रालय और बीमा नियामक के अधीन लाने की योजना बना रही है।

कपास संकट ने बढ़ाया कपड़ा उद्योग पर दबाव, घटती उत्पादकता का समाधान निकालने में जुटा कृषि मंत्रालय

भारत में कपास उत्पादन 2013-14 में 398 लाख गांठ के शिखर पर था, जो अब घटकर 2024-25 में 306.92 लाख गांठ पर पहुंच गया है, जबकि देश में प्रतिवर्ष 315 लाख गांठ से ज्यादा की जरूरत है। ऐसे में पहले से ही उच्च लागत और वैश्विक प्रतिस्पर्धा से जूझ रहे भारत के कपड़ा उद्योग पर भारी दबाव पड़ रहा है।

शुभांशु शुक्ला 14 जुलाई को धरती पर लौटेंगे, चार दिन मिशन आगे बढ़ा; पहले 10 जुलाई को स्पेस स्टेशन से वापसी होनी थी

यह राज्य सरकार को शोभा नहीं देता', पीएम मोदी के विदेश दौरे की आलोचना करने पर मुख्यमंत्री मान को केंद्र की नसीहत,ये टिप्पणियां गैर-जिम्मेदाराना और निराशाजनक हैं। ऐसे बयान सरकारी अधिकारी को शोभा नहीं देते। भारत सरकार ऐसी अनुचित बयानबाजी से खुद को अलग करती है, जो मित्र देशों के साथ भारत के संबंधों को कमजोर करती हैं।

पीरियड्स की जांच के लिए कपड़े उतरवाए, महाराष्‍ट्र के ठाणे के प्राइवेट स्‍कूल में 5वीं से 10वीं तक की बच्चियों के साथ हरकत, प्रिंसिपल हिरासत में

गुजरात पुल हादसे में सरकार का ऐक्शन, कई अधिकारी सस्पेंड; अब तक 17 शव बरामद

TCS शेयरधारकों को हर शेयर पर ₹11 डिविडेंड देगी, वित्त वर्ष 26 की पहली तिमाही में कंपनी को ₹12,760 करोड़ का मुनाफा, कमाई 2.4% बढ़ी

अमेरिका को अमीर बना रहे भारतीय प्रवासी, करीब ₹25 लाख करोड़ टैक्स दे रहे, US में भारतीय मूल के सबसे ज्यादा अरबपति

खामेनेई के सलाहकार की ट्रम्प को ड्रोन हमले की धमकी, कहा- धूप सेंकते समय माइक्रो-ड्रोन नाभि पर गिर सकता है; ट्रम्प बोले- धूप नहीं सेकता

इतिहास

1346: लग्जमबर्ग के चार्ल्स चतुर्थ को रोमन साम्राज्य का सम्राट बनाया गया।

1889: सोवा बाजार क्लब कोई फुटबॉल टूर्नामेंट खेलने वाला पहला भारतीय दल बना।

1921: मंगोलिया को चीन से आजादी मिली।

1922: हॉलीवुड बाउल की शुरुआत हुई।

1930: ब्रेडमैन ने लीड्स में इंग्लैंड के खिलाफ एक दिन में 309 रन बनाए।

1948: येरूशलम पर पहला हवाई हमला।

1960: अमेरिकन ऑथर हार्पर ली की क्लासिक रचना ‘टू किल अ मॉकिंगबर्ड’ प्रकाशित।

1973: पेरिस के निकट ब्राजील का बोइंग विमान दुर्घटनाग्रस्त, 122 की मौत।

1977: मार्टिन लूथर किंग जूनियर को मेडल ऑफ फ्रीडम से सम्मानित किया गया।

1979: अमेरिकी अंतरिक्ष प्रयोगशाला स्काई लैब धरती पर गिरी।

1995: अमेरिका एवं वियतनाम के बीच कूटनीतिक रिश्ते बने।

1995: बोस्निया में 7000 से ज्यादा लोगों का नरसंहार।

2002: चांग शांग दक्षिण कोरिया की पहली महिला प्रधानमंत्री बनीं।

2003: हिन्दी विकिपिडिया की शुरुआत।

2006: मुंबई की लोकल रेलगाड़ियों में सिलसिलेवार बम धमाके।

2008: एप्पल ने आईफोन 3जी लॉन्च किया।

2010: फुटबॉल विश्व कप के फआइनल में स्पेन ने नीदरलैंड को हराकर खिताब जीता।

2011: नेपचून ग्रह ने अपनी खोज के बाद पहली परिक्रमा पूरी की।

2019: यूक्रेन ने दुनिया के सबसे बड़े मेटल डोम का उद्घाटन किया।

2021: भारतवंशी सिरिशा बांदला ने वर्जिन गैलेक्टिक की यूनिटी-22 से अंतरिक्ष में सफल उड़ान भरी।

===============================

Previous

समाज के अंतिम व्यक्ति के जीवन को बेहतर बनाने के लिए करें सामूहिक प्रयास - लोकसभा अध्यक्ष

Next

आज का राशिफल ( 11 जुलाई 2025 )