05/05/25

आज के मुख्य समाचार और इतिहास

आरएस अनेजा, 05 मई नई दिल्ली

आज के मुख्य समाचार और इतिहास

भारत को उपदेश देने वालों की नहीं, साझेदारों की तलाश है; यूरोप को जयशंकर का संदेश

भारत ने बगलिहार से रोका चिनाब का बहाव, पाकिस्तान की खेती पर मंडराया संकट

'आप जो चाहते हैं, वह निश्चित रूप से होगा’, पहलगाम हमले को लेकर राजनाथ सिंह

पाकिस्तान पहुंचा तुर्की का वॉर शिप, एर्दोगन का बड़ा कदम, पहलगाम हमले के बाद से खौफ में PAK

​तेल अवीव पर हमले के बाद गुस्साए नेतन्याहू ने खाई कसम, हूतियों का होगा सफाया?

राहुल गांधी का कबूलनामा- ऑपरेशन ब्लू-स्टार कांग्रेस की गलती थी, जिम्मेदारी लेने को तैयार

आग उगलने वाला सूरज अंदर से ठंडा निकला... सबसे बड़े सोलर टेलीस्कोप से खींची तस्वीरों ने दुनिया को चौंकाया

UP : कानपुर में छह मंजिला इमारत में लगी आग, जूता कारोबारी, पत्नी, तीन बेटियों समेत छह की जलकर मौत

Weather Updates: देश के अधिकतर हिस्सों में 8 तक बारिश-ओलावृष्टि के आसार, IMD का अलर्ट- आंधी-तूफान की भी आशंका

PM Modi के भाषण में छा गया बिहार का लाल ‘वैभव’, प्रधानमंत्री ने खिलाड़ियों को दी लिट्टी-चोखा खाने की सलाह 

मुर्शिदाबाद दंगे, बंगाल गवर्नर ने गृह मंत्रालय को रिपोर्ट भेजी:लिखा- यहां कट्टरता-उग्रवाद चुनौती; सुझाव दिया- राज्य में राष्ट्रपति शासन का विकल्प है।

प्रियंका गांधी ने कहा, कांग्रेस पहलगाम आतंकी हमले पर केंद्र की किसी भी कार्रवाई का करेगी समर्थन

​​​​​वक्फ कानून की वैधता को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर आज SC में सुनवाई

ग्रीष्मकालीन मिलावट विरोधी अभियान प्रदेशभर में सफलतापूर्वक संचालित, एक मई तक लिए 6280 नमूने

राष्ट्रपति पुतिन ने कहा है कि यूक्रेन युद्ध में अब तक परमाणु हथियारों की जरूरत नहीं पड़ी है और उम्मीद है आगे भी ना पड़े.

Punjab: अमृतसर में दो जासूस गिरफ्तार, लीक कर रहे थे सेना की खुफिया जानकारी

KKR vs RR, IPL 2025 : रोमांचक मुकाबले में कोलकाता ने राजस्थान को हराया, एक रन से जीता मैच

इतिहास

  • 2021 में आज ही के दिन ममता बनर्जी तीसरी बार पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री बनीं थी।

  • 2017 में आज ही के दिन इसरो ने दक्षिण एशिया उपग्रह को सफलतापूर्वक अंतरिक्ष में प्रक्षेपित किया था।

  • 2010 में सुप्रीम कोर्ट ने संदिग्ध अपराधियों पर किए जाने वाले नार्को अनैलेसिस, ब्रेन मैपिंग अथवा पॉलीग्राफ टेस्ट जैसी जांच को अस्वीकार कर दिया और इसे निजी स्वतंत्रता के मौलिक अधिकार का उल्लंघन बताया था।

  • 2010 में आज ही के दिन आंध्र प्रदेश के श्री हरिकोटा अंतरिक्ष केंद्र से इसरो द्वारा विकसित नई पीढ़ी के उच्च क्षमता वाले साउंडिंग रॉकेट को परीक्षण उड़ान पर भेजा गया था। 

  • 2009 में आज ही के दिन पाकिस्तान की स्वात घाटी को तालिबान उग्रवादियों के कब्जे से मुक्त कराने के लिए प्रस्तावित सैन्य कार्रवाई को देखते हुए इलाके के हजारों लोगों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाया गया था।

  • 2006 में आज ही के दिन संगीत के जादूगर कहे जाने वाले संगीत निर्देशक नौशाद अली ने दुनिया को अलविदा कहा था।

  • 1980 में आज ही के दिन लंदन में स्थित ईरानी दूतावास को कुछ हमलावरों के कब्जे से आजाद कराया गया था। ब्रिटिश एसएएस कमांडो ने पांच हमलावर ईरानी बंदूकधारियों को मार डाला और एक को हिरासत में लेकर इस नाटक का अंत किया।

  • 1961 में आज ही के दिन अमेरिका के पहले अंतरिक्ष यात्री कमांडर ऐलन शेपर्ड अपने अंतरिक्ष यान से अटलांटिक महासागर में उतरे थे। 

  • 1821 में आज ही के दिन चर्च के वर्चस्व को ढहाने और यूरोप को विज्ञान व बहुसंस्कृति की ओर मोड़ने वाले नेपोलियन का निधन हुआ था।

  • 1809 में आज ही के दिन संयुक्त राज्य अमेरिका में पेटेंट प्राप्त करने वाली पहली महिला मैरी कीज़ को रेशम और धागे का उपयोग करके घास बुनाई के विचार के लिए पेटेंट प्रदान किया गया।

  • 1762 में आज ही के दिन रूस और प्रशिया के बीच सेंट पीटर्सबर्ग की संधि हुई थी।

  • 1646 में इंग्लैंड के राजा चार्ल्स प्रथम ने स्कॉटिश सेना के सामने आत्मसमर्पण किया।

  • 1640 में 5 मई के दिन इंग्लैंड के राजा चार्ल्स प्रथम ने संसद भंग की थी।

  • 1260 में आज ही के दिन कुबलई खान मंगोल सम्राट बना था।

Previous

Delhi: तैमूर नगर में चला डीडीए का बुलडोजर, नाले के किनारे हटाया जा रहा अतिक्रमण

Next

पंजाब यूथ लीडरशिप ट्रेनिंग प्रोग्राम में अरविंद केजरीवाल का बड़ा ऐलान, कहा - पंजाब के हर एक गांव में बनेगा स्पोर्ट्स क्लब (Copy)