05/06/25

आज के मुख्य समाचार और इतिहास

आरएस अनेजा, 05 जून नई दिल्ली

आज के मुख्य समाचार और इतिहास

RCB फैंस का स्वागत बना मातम, बेंगलुरु स्टेडियम के बाहर भगदड़ में 11 लोगों की मौत, 33 लोग घायल हो गए

बेंगलुरु भगदड़ में मारे गए लोगों को 10 लाख रुपए मुआवजा, घायलों का होगा फ्री में इलाज

सीएम सिद्धारमैया का बैंग्लूरु भगदड़ पर अजीबोगरीब बयान! कहा- कुंभ मेले में भी तो गई थी 50-60 लोगों की जान

अरुणाचल में हमारे सैनिकों की पिटाई वाले बयान पर राहुल पर भड़का इलाहाबाद हाई कोर्ट, लगाई फटकार

भारत में बने हथियार शक्तिशाली साबित हुए... ऑपरेशन सिंदूर के बाद पहली कैबिनेट मीटिंग में बोले पीएम मोदी

'यूक्रेन पर पलटवार करेगा रूस', पुतिन से सवा घंटे चर्चा के बाद बोले डोनाल्ड ट्रंप, जेलेंस्की की बढ़ी टेंशन

भारत से पिटे पाकिस्तान का बड़ा फैसला, एयरफोर्स में शामिल करेगा चीन का J-35 जेट, 400 किमी तक मार करने वाली PL-17 मिसाइल से होगा लैस

4 एयरपोर्ट्स पर सुरक्षा मानकों की धज्जियां उड़ा रही थी तुर्की एयरलाइंस, खुली पोल

रामदरबार की प्राण प्रतिष्ठा आज, वैदिक मंत्रों से गूंजेगा राम मंदिर, CM योगी आदित्यनाथ होंगे मुख्य अतिथि

Covid 19 Cases In India: देश में कोरोना का कहर, 24 घंटे में 7 की मौत, संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4302 हुई


जानगणना-2027 दो चरणों में कराने का फैसला, अधिसूचना 16 जून को होगी जारी

राजस्थान कोरोना अपडेट: जयपुर में मिले सबसे ज्यादा कोरोना मरीज, कुल आंकड़ा हुआ 137

मोदी चिनाब ब्रिज का करेंगे उद्घाटन, ‘वंदे भारत’ ट्रेन को दिखाएंगे हरी झंडी

पाक-भारत के बीच खुफिया सहयोग से आतंकवाद को कम किया जा सकता है: बिलावल

लक्षद्वीप में स्कूली पाठ्यक्रम से हटाई गई अरबी और महल भाषा, केरल के मंत्री ने किया प्रशासन के फैसले का विरोध

Asaduddin Owaisi: 'आतंकवाद को बढ़ावा दे रहा पाकिस्तान', ओवैसी बोले- हमने भारत का पक्ष मजबूती से रखा

MP News: बड़वानी जिले में अज्ञात जानवर के हमले में छह ग्रामीणों की मौत, लकड़बग्घे की खोज

SC: सुप्रीम कोर्ट की दो टूक, कहा- हाई कोर्ट स्वत: संज्ञान लेकर सजा नहीं बढ़ा सकते

पूर्वोत्तर में बिगड़े हालात: सिक्किम का लाचेन गांव पूरी तरह से कटा; नौ लाख लोग प्रभावित, अब तक 50 की मौत;


RCB की जीत के जश्न में भगदड़, 11 मौतें, जो गिरा, उठ नहीं पाया; सिर, रीढ़ और पेट पर गंभीर चोटों की वजह से जान गई

सिर्फ 35 हजार की थी क्षमता, लेकिन आ गए तीन लाख लोग,इतनी भीड़ की उम्मीद नहीं थी', CM सिद्धरमैया बोले- मृतकों को मिलेगा 10 लाख का मुआवजा

RCB की विक्ट्री परेड में मची भगदड़ पर PM मोदी ने जताया दुख; बीजेपी ने कांग्रेस सरकार को घेरा

चार राज्यों में अक्टूबर 2026 से जातीय जनगणना, पहले फेज में हिमाचल, लद्दाख, जम्मू-कश्मीर और उत्तराखंड, बाकी राज्यों में 1 मार्च 2027 से होगी

स्वदेशी हथियारों ने दिखाया दम... ऑपरेशन सिंदूर के बाद पहली मंत्रिपरिषद की बैठक में बोले PM मोदी

पीएम ने कहा, पहले लोगों को सरकार से अपेक्षा नहीं होती थी। एक दशक में बेहतर काम से बदली तस्वीर ने लोगों की अपेक्षा बढ़ा दी। हमने जितना काम किया, जैसे परिणाम दिए, उससे उम्मीदें और बढ़ गईं। देश 2047 तक विकसित राष्ट्र के लिए सरकार के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलने के लिए बेकरार है। लोग विकसित व नए भारत के निर्माण में अपनी भागीदारी भी सुनिश्चित करना चाहते हैं।

बैठक में सभी मंत्रियों को सरकार के 11 साल के कार्यक्रमों को जनता के बीच ले जाने को लेकर दिशा-निर्देश दिए गए। इसके अतिरिक्त सोशल मीडिया के माध्यम से भी मंत्रालय अपनी-अपनी उपलब्धियों का प्रचार-प्रसार करेंगे।

कश्मीर की वादियों का सफर होगा सुहाना, चलने वाली है कटरा-श्रीनगर वंदे भारत ट्रेन; 6 जून को पीएम मोदी दिखाएंगे हरी झंडी,खुल जाएगा दुनिया का सबसे ऊंचा पुल

जल्द जारी होगी PM किसान की 20वीं किस्त, PM मोदी 9 करोड़ से ज्यादा किसानों के खाते में ट्रांसफर करेंगे 2-2 हजार रुपए

पीएम मोदी से मिले ऑस्ट्रेलिया के डिप्टी PM, आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में भारत को दिया समर्थन

भारत में कोरोना के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। इसको देखते हुए स्वास्थ्य मंत्रालय ने बुधवार को सभी राज्यों को जरूरी तैयारियां करने को कहा है। इनमें ऑक्सीजन, आइसोलेशन बेड, वेंटिलेटर और जरूरी दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करना शामिल है

अयोध्या: देश की 21 नदियों के पावन जल से हुआ राजा राम का अभिषेक, दरबार की प्राण प्रतिष्ठा आज 11.25 से

तत्काल टिकट बुक करने के लिए जल्दी ही ई-आधार वेरिफिकेशन, रेलवे का बड़ा फैसला, यात्रियों को होगा जबरदस्त फायदा

शेख हसीना के पिता अब बांग्लादेश के राष्ट्रपिता नहीं कहलाएंगे, स्वतंत्रता सेनानी की परिभाषा भी बदली; 3 दिन पहले करेंसी से तस्वीर हटाई थी

मस्क बोले- अमेरिका को दिवालिया बना रही संसद, ₹3200 लाख करोड़ कर्ज, 25% कमाई ब्याज में जा रही; यही चलता रहा तो कुछ नहीं बचेगा

'यूक्रेनी ड्रोन अटैक का पलटवार करेगा रूस, फिलहाल शांति की उम्मीद नहीं...', बोले ट्रंप, फोन पर 1 घंटे चली पुतिन संग बात

इतिहास

2013 में 5 जून को ही नवाज शरीफ पाकिस्तान के प्रधानमंत्री बने थे।

2008 में आज ही के दिन अमेरिका ने भारत व चीन को निगरानी सूची में डाला था।

2005 में आज ही के दिन ताइवान ने अपनी पहली क्रूज मिसाइल का सफल परीक्षण किया था।

2002 में आज ही के दिन भारत की सीमा पर साझा गश्त के प्रस्ताव को पाकिस्तान ने  खारिज किया था।

1984 में आज ही के दिन ऑपरेशन ब्लू स्टार के तहत सिखों के धर्म स्थल पंजाब के अमृतसर के स्वर्ण मंदिर में भारतीय सेना ने प्रवेश किया था।

1977 में 5 जून को ही ऐपल ने ऐपल II कंप्यूटर को पेश किया था।

1972 में आज ही के दिन विश्व पर्यावरण दिवस की शुरुआत संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा आयोजित विश्व पर्यावरण सम्मेलन से हुई थी।

1924 में आज ही के दिन अर्नेस्ट एलेक्जेंडरसन ने अटलांटिक महासागर के पार पहला फैक्स भेजा था।

1915 में 5 जून को ही डेनमार्क ने अपने संविधान में संशोधन कर महिलाओं को वोट का अधिकार दिया था।

1912 में आज ही के दिन अमेरिकी नौसेना ने क्यूबा पर तीसरी बार हमला किया था।

1875 में 5 जून को ही अमेरिका के सेन फ्रांसिस्को में पैसिफिक स्टॉक एक्सचेंज की शुरुआत हुई थी।

1846 में आज ही के दिन अमेरिका में फिलाडेल्फिया और बाल्टीमोर के बीच टेलीग्राफ लाइन की शुरुआत हुई थी।

1664 में 5 जून को ही मुस्तफा को द्वितीय तुर्की का सुल्तान बनाया गया था।

1661 में आज ही के दिन महान वैज्ञानिक आइजक न्यूटन ने कैम्ब्रिज के ट्रिनिटी कॉलेज में दाखिला लिया था।

1659 में आज ही के दिन मुगल साम्राज्य का शासक औरंगजेब आधिकारिक रूप से दिल्ली की गद्दी पर बैठा था।

1507 में 5 जून को ही इंग्लैंड और नीदरलैंड व्यापार समझौते पर सहमत हुए थे

==============================

Previous

विश्व पर्यावरण दिवस आज, प्लास्टिक प्रदूषण समाप्त करना इस बार की थीम

Next

'वन नेशन-वन राशन कार्ड योजना’ के अंतर्गत अन्य प्रदेशों के लाभार्थियों को राशन वितरण में हरियाणा देश में लगातार अग्रणी