डा. बी. आर. अंबेडकर राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय पलवल में दो दिवसीय जिला स्तरीय बसंतोत्सव-2026 का हुआ भव्य आयोजन
जे कुमार पलवल, 23 फरवरी 2026 : पलवल के डा. बी. आर. अंबेडकर राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय पलवल में जिला स्तरीय दो दिवसीय सांस्कृतिक महोत्सव ‘बसंतोत्सव-2026’ का भव्य आयोजन प्राचार्य डा. तरूण सैनी के निर्देशन में किया गया। महाविद्यालय परिसर इस अवसर पर उत्साह, उमंग एवं सांस्कृतिक रंगों से सराबोर नजर आया। कार्यक्रम में जिले के विभिन्न महाविद्यालयों से आए विद्यार्थियों ने बढ़-चढक़र भाग लिया।
महोत्सव के अंतर्गत नृत्य, गायन, साहित्यिक एवं ललित कला सहित विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। विशेष रूप से रंगोली प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने अपनी उत्कृष्ट रचनात्मकता एवं कलात्मक प्रतिभा का प्रभावशाली प्रदर्शन किया। विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों ने दर्शकों एवं निर्णायक मंडल को अत्यंत प्रभावित किया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं प्राचार्य डा. तरुण सैनी ने अपने संबोधन में कहा कि ऐसे सांस्कृतिक आयोजन विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इससे उनकी छिपी हुई प्रतिभाओं को मंच मिलता है तथा आत्मविश्वास में वृद्धि होती है।
कार्यक्रम का सफल संचालन संयोजक दिलबाग सिंह एवं आयोजन सचिव अंकित कुमार के कुशल नेतृत्व में किया गया। मंच संचालन शोभा द्वारा प्रभावशाली ढंग से किया गया। कार्यक्रम के समापन अवसर पर विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को प्राचार्य डा. तरुण सैनी द्वारा प्रमाण-पत्र एवं पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के अनिल, बंदना भारद्वाज, पिंकी, डा. निशा रानी, सरिता, डा. संजीव कुमार, राजू, डा. प्रखर, डा. ओम प्रकाश, सविता, सोनी, रोशनी सहित अन्य स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।
#PalwalNews #Basantotsav2026 #CulturalFestival #AmbedkarCollege #StudentTalent #HigherEducationHaryana #ArtAndCulture #PalwalEvents #YouthFestival