28/03/25

झज्जर शहर के बीच में स्थित पुराने बस स्टैंड की भूमि का उपयोग अन्य कार्य के लिए किया जाएगा - परिवहन मंत्री अनिल विज

हमारी सरकार बस अड्डों पर खाद्य पदार्थों के समान के लिए भी बहुत गंभीरता से विचार कर रही हैं- अनिल विज

मैं परिवहन विभाग को परी का बहन विभाग बनाना चाहता हूं - विज

आरएस अनेजा, 28 मार्च चंडीगढ़

हरियाणा के परिवहन मंत्री अनिल विज ने कहा कि झज्जर शहर के बीच में स्थित पुराने बस स्टैंड की भूमि का उपयोग अन्य कार्य के लिए किया जाएगा। इसके अलावा, झज्जर के वर्तमान बस स्टैंड का रख-रखाव अच्छी तरह से किया जा रहा है और यह पूर्ण रूप से संचालित है।

इसके अलावा, हमारी सरकार बस अड्डों पर खाद्य पदार्थों के समान के लिए भी बहुत गंभीरता से विचार कर रही हैं। उन्होंने कहा कि मैं परिवहन विभाग को परी का बहन विभाग बनाना चाहता हूं।

अनिल विज आज यहां चण्डीगढ में हरियाणा विधानसभा में चल रहे बजट सत्र के दौरान लगाए गए एक प्रश्न का उत्तर दे रहे थे।

उन्होंने बताया कि बस स्टैंड, झज्जर के नए भवन का निर्माण वर्ष 2016 में किया गया था। बस स्टैंड पर कहीं भी जल भराव और गंदगी के ढेर नहीं हैं। बस स्टैंड पर वाटर कूलर और आर०ओ० लगाए गए हैं और यात्रियों को पीने योग्य पानी उपलब्ध करवाया जा रहा है। शौचालयों की सफाई नियमित रूप से की जाती है। बस स्टैंड पर सभी यात्री सुविधाएं प्रदान की जा रही हैं।

श्री विज ने कहा कि झज्जर बस स्टैंड की एक फोटो में भी लेकर आया हूं मैं कल ही झज्जर के उपायुक्त से रिपोर्ट मांगी थी, उन्होंने यह फोटो भेजी है लेकिन फिर भी मैं सभी बस अड्डे पर, न केवल झज्जर के बस अड्डे पर एयरपोर्ट की तर्ज पर सुविधाएं देेने के प्रयासरत है।

उन्होंने बताया कि ‘‘जब मुझे ट्रांसपोर्ट विभाग दिया गया तो पहले दिन ही मैंने बस में सफर किया और मैंने कई बस अड्डों पर भी जाकर निरीक्षण किया और मैं जाता रहूंगा। उन्होंने बताया कि बस अड्डों पर सब सुविधाएं मिलें, स्टाफ को सुविधाएं मिले, यात्रियों को सुविधाएं मिले, वहां साफ सफाई हो, इसके लिए मैंने परिवहन विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि बस अड्डे पर साफ-सफाई के लिए वैक्यूम मशीनों का भी उपयोग किया जाए।

श्री विज ने बताया कि हमारी सरकार बस अड्डों पर खाद्य पदार्थों के समान के लिए भी बहुत गंभीरता से विचार कर रही हैं। बस अड्डे पर घटिया व सब-स्टैंडर्ड सामान यात्रियों को न मिलें क्योंकि हमारे यहां पर लंबी दूरी की बसें संचालित की जा रही है। गंदा पानी में यात्रियों को न मिलें, इसलिए मैं चाहता हूं कि वहां पर ठीक पेयजल मिल, स्टाफ को सही खाना मिले, स्टाफ के आराम की व्यवस्था हो। इसके लिए हम पर्यटन विभाग के साथ करार करने जा रहे हैं जो पायलट आधार पर संचालित होगा। अगर किसी कारण से हमारा करार टूरिज्म के साथ नहीं हो पाया तो मैंने यह भी निर्देश अधिकारियों को दिए हैं कि जिस प्रकार से रेल डिपार्टमेंट पूरे देश में यात्रियों को कॉरपोरेशन बनाकर अच्छा खाना मुहैया करवाता है उसका अध्ययन किया जाए।

उन्होंने कहा कि यदि संभव होगा तो हम भी ऐसी कॉरपोरेशन बनाएंगें ताकि यात्रियों को अच्छा खाना दिया जा सके। उन्होंने कहा कि मैं परिवहन विभाग को परी का बहन विभाग बनाना चाहता हूं। उन्होंने कहा कि जो झज्जर में पुराना बस अड्डा है, यदि कोई भी विभाग कोई भी चीज बनाना चाहेगा, हम उसके लिए एनओसी प्रदान कर देंगे।

-----------

Previous

कालका-शिमला ट्रैक: कालका-शिमला रेल लाइन पर दौड़ेगा परेल इंजन

Next

दिल्ली अकबर रोड: अकबर रोड के बोर्ड पर पोती कालिख, महर्षि वाल्मीकि मार्ग का लगाया पोस्टर