20/08/26

शहजादपुर: गांव बापोली और छज्जुमाजरा में डीटीपी का पीला पंजा; 8 एकड़ में पनप रहीं दो अवैध कॉलोनियां ध्वस्त

अंबाला, 20 अगस्त (अन्‍नू): अंबाला जिले के अर्बन एरिया शहजादपुर के अंतर्गत आने वाले गांव बापोली और छज्जुमाजरा में जिला नगर योजनाकार (DTP) के दस्ते ने अवैध कॉलोनियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। डीटीपी की टीम ने भारी पुलिस बल की मौजूदगी में दोनों गांवों में लगभग 8 एकड़ भूमि पर बिना किसी अनुमति के विकसित की जा रही दो अवैध कॉलोनियों को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया। इस अचानक हुई बुलडोजर कार्रवाई से भू-माफियाओं और अवैध कब्जाधारियों में हड़कंप मच गया।

कार्रवाई के दौरान डीटीपी दस्ते ने कॉलोनियों में बिछाई गई कच्ची-पक्की सड़कों, निर्माणाधीन अवैध संरचनाओं, पानी के फव्वारों और मुख्य द्वार (मेन गेट) को पोकलेन मशीनों की मदद से तोड़ दिया।

डीटीपी गुंजन वर्मा ने आमजन को सतर्क करते हुए स्पष्ट अपील की है कि लोग प्रॉपर्टी डीलरों के बहकावे में आकर बिना अनुमति वाली कॉलोनियों में अपने खून-पसीने की कमाई न लगाएं और प्लॉट खरीदने से बचें। उन्होंने चेतावनी दी कि ऐसी कॉलोनियों में किया गया कोई भी निर्माण अवैध माना जाएगा और विभाग की ओर से इस तरह के बुलडोजर अभियान आगे भी जारी रहेंगे।

#ShahzadpurNews #AmbalaNews #DTPAction #IllegalColony #BulldozerAction #AmbalaAdministration #DainikKhabar #HaryanaNews

Previous

छछरौली: उफान पर बोली नदी बनी मुसीबत; मंगलवार रात फंसा रेत से भरा ट्रक, क्रेन से निकाला गया बाहर

Next

मुलाना: कलावड़ गांव के ऐतिहासिक गोगा माड़ी मेले की तैयारियां शुरू; 7 और 8 सितंबर को लगेगा मेला, 60 फीट ऊंचे पवित्र निशान होंगे आकर्षण का केंद्र