सुपवा के मंच पर जीवंत हुआ पहचान का संकट; नाटक ‘बियोंमेजिनेशन’ ड द इका तीन दिवसीय मंचन शुरू
जे कुमार रोहतक, 9 जून 2026: दादा लख्मी चंद स्टेट यूनिवर्सिटी ऑफ परफॉर्मिंग एंड विजुअल आर्ट्स (डीएलसीसुपवा) के मिनी ऑडिटोरियम में मंगलवार से तीन दिवसीय नाटक ‘बियोंड द इमेजिनेशन’ का भव्य मंचन शुरू हो गया है। पहले दिन नाटक के दो शो आयोजित किए गए, जिसमें छात्र कलाकारों ने आधुनिक भागदौड़ और महानगरीय जीवन के बीच इंसान के सामने खड़े 'पहचान के संकट' को रंगमंच पर बेहद जीवंत रूप में पेश किया। थियेटर और कला प्रेमियों के लिए इस नाटक की एंट्री पूरी तरह से निशुल्क रखी गई है।
विशिष्ट अतिथियों की मौजूदगी में हरियाणवी अंदाज में स्वागत
नाटक के शुभारंभ अवसर पर वेंचर कैपिटलिस्ट एवं एवीपीएल इंटरनेशनल के फाउंडर चेयरमैन दीप सिसाय और प्रसिद्ध ओटीटी प्लेटफॉर्म 'स्टेज ऐप' के हरियाणा हेड विनय लाठर बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहे। विश्वविद्यालय परिसर पहुंचने पर अतिथियों का पारंपरिक हरियाणवी संस्कृति के साथ गर्मजोशी से स्वागत किया गया। इस मौके पर डीन एकेडमिक अफेयर्स डॉ. अजय कौशिक, एफसी (एफटीवी) महेश टीपी, एफसी (विजुअल आर्ट्स) विनय कुमार और एफसी (डिजाइन) डॉ. शैली खन्ना सहित कई वरिष्ठ प्राध्यापक मौजूद रहे।
मराठी नाटक 'प्रतिबिंब' का हिंदी रूपांतरण, एनएसडी के दिग्गजों ने संवारा
यह नाटक जाने-माने साहित्यकार व लेखक महेश एलकुंचवार द्वारा लिखित प्रसिद्ध मराठी नाटक 'प्रतिबिंब' पर आधारित है, जिसका हिंदी अनुवाद वसंत देव ने किया है।
अभिनय और मुख्य पात्र: फिल्म एवं टेलीविजन फैकेल्टी (FTV) के एक्टिंग डिपार्टमेंट के चौथे सेमेस्टर के छात्र भारती, प्रिंस और पुष्कर ने नाटक में मुख्य भूमिकाएं निभाईं। कलाकारों ने अकेलेपन, आत्म-संघर्ष और मानसिक विखंडन की स्थिति को अपनी दमदार अदाकारी से दर्शकों के सामने रखा।
निर्देशन व टीम: नाटक का निर्देशन नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा (NSD) के स्नातक सुशील कांत ने किया है। प्रोडक्शन डिजाइन की जिम्मेदारी बिपिन गोबाले ने संभाली, जबकि एनएसडी की पूर्व छात्रा पाली फुकॉन ने शानदार कॉस्ट्यूम डिजाइन तैयार किया। नाटक के बैकग्राउंड साउंड को दीपा वर्मा ने संभाला।
10 और 11 जून को भी चलेंगे शो, एंट्री फ्री
दर्शकों को थियेटर का वास्तविक और भव्य अनुभव देने के लिए मिनी ऑडिटोरियम में एक विशेष सेट तैयार किया गया था। बाहर से आई एक्सपर्ट्स की टीम ने छात्र कलाकारों को कई दिनों तक इसके लिए कठिन रिहर्सल कराई थी।
नाटक के अगले शो का शेड्यूल इस प्रकार है:
10 जून (बुधवार): शाम 06:30 बजे (एक शो)
11 जून (गुरुवार): दोपहर 03:30 बजे और शाम 06:30 बजे (दो शो)
यूनिवर्सिटी प्रशासन ने रोहतक और आस-पास के सभी कला व नाटक प्रेमियों को सुपवा पहुंचकर छात्रों की इस अनूठी अदाकारी का लुत्फ उठाने और उनका उत्साहवर्धन करने के लिए आमंत्रित किया है।
#RohtakNews #SUPVA #BeyondTheImagination #MaheshElkunchwar #PratibimbPlay #NSD #RohtakTheatre #ActingDepartment #FreeEntry #LocalNewsRohtak
Previous
अम्बाला शहर में निःशुल्क मेगा मेडिकल चेकअप व मैमोग्राफी जांच शिविर कल; विशेषज्ञ डॉक्टर देंगे सेवाएं
Next