19/05/25

मुख्यमंत्री ने सांगा बाबा सहित विभिन्न मंदिरों एवं गुरूद्वारे में किए दर्शन, प्रदेश की खुशहाली एवं आमजन की सुख-समृद्धि की प्रार्थना की

एन.एस. बाछल, 19 मई, जयपुर।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को सांगानेर के त्रिपोलिया हनुमान मंदिर, श्री सांगा बाबा भौम्या जी महाराज मंदिर पहुंचकर दर्शन किए। इस दौरान उन्होंने विधिवत पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की प्रार्थना की। श्री शर्मा ने गुरूद्वारे में भी मत्था टेका एवं प्रदेश की खुशहाली की अरदास की।

इसके बाद मुख्यमंत्री नेे दिगम्बर जैन अतिशय क्षेत्र मंदिर संघीजी सांगानेर में दर्शन किए तथा वहां मौजूद आमजन से आत्मीय मुलाकात की। इसके पश्चात शर्मा ने सांगानेर में ही प्राचीन बाबा रामदेव मंदिर पहुंचकर दर्शन किए। इस दौरान उन्होंने स्थानीय लोगों से बातचीत की। 

Previous

सरकार हर मोर्चे पर काम कर रही है, चाहे बॉर्डर हो या फिर देश के अंदर क्यों न हो, पाक जासूसों को पकड़ उनके अंजाम तक पहुंचाना जरूरी : ऊर्जा, परिवहन व श्रम मंत्री अनिल विज

Next

श्रीगंगानगर में बनेगा राजस्थान का पहला स्काउट गाइड का एडवेंचर पार्क, शिक्षा मंत्री ने किया हॉल निर्माण कार्य का भूमि पूजन