29/03/25

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का लाभार्थियों ने विकास कार्यों के लिए जताया आभार

एन.एस. बाछल, 29 मार्च, जयपुर।

राजस्थान दिवस के तहत आयोजित हो रहे कार्यक्रमों की श्रृंखला में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को भीलवाड़ा में राज्य स्तरीय विकास एवं सुशासन उत्सव में भाग लिया और वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े विभिन्न जिलों के लाभार्थियों से विकास कार्यों को लेकर आत्मीय संवाद किया।

हनुमानगढ़ के श्री श्रवण कुमार ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को धन्यवाद देते हुए कहा कि जिले के केंचियां में 400 केवी जीएसएस स्टेशन मंजूर होने से क्षेत्र के लोगों को बिजली की समस्या से निजात मिलेगी।

सवाईमाधोपुर के महावीर ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को बताया कि बांध व एनीकट के निर्माण से 8 गांवों के लोगों को लाभ होगा व इससे किसानों को सिंचाई के लिए पर्याप्त मात्रा में पानी भी मिल सकेगा।

श्रीगंगानगर के विक्रम ने मुख्यमंत्री को बताया कि ऊर्जा के क्षेत्र में राज्य सरकार द्वारा किये जा रहे कार्यों की बदौलत आमजन को बेहतर सुविधाएं मिल रही हैं। उन्होंने जिले के विकास के लिये अनेक घोषणाएं करने और बजट में नहरी विकास के लिये 2150 करोड़ रूपये की राशि के प्रावधान के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।

प्रतापगढ़ के घनश्याम पाटीदार ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को बताया कि 132 केवी जीएसएस की स्थापना होने से क्षेत्र के लोगों को निर्बाध बिजली आपूर्ति हो सकेगी।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया।

शिलान्यास कार्य:-

o   ऊर्जा विमाग के 48 कार्य

o   सार्वजनिक निर्माण विभाग के 6 कार्य

o   चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के 185 कार्य

o   गोपालन विभाग के 2 कार्य

o   नगरीय विकास एवं आवासन विभाग के 8 कार्य

o   उच्च शिक्षा विभाग के 19 कार्य

o   जल संसाधन विभाग के 14 कार्य

o   कौशल एवं उद्यमिता विभाग के 6 कार्य

o   गृह विभाग के 20 कार्य

o   परिवहन विभाग के 64 कार्य

o   अन्य विभागों के 82 कार्य

लोकार्पण कार्य:-

o   ऊर्जा विभाग के 193 कार्य

o   उच्च शिक्षा विभाग के 29 कार्य

o   सार्वजनिक निर्माण विभाग के 5 कार्य

o   युवा मामले एवं खेल विभाग के 12 कार्य

o   शिक्षा विभाग के 145 कार्य

o   चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के 46 कार्य

o   जल संसाधन विभाग के 2 कार्य

o   सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के 7 कार्य

o   अन्य विभागों के 86 कार्य

Previous

कैबिनेट ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों को महंगाई भत्ते और पेंशनभोगियों को महंगाई राहत की अतिरिक्त किस्त जारी करने को मंजूरी दी

Next

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 30 मार्च को महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ का दौरा करेंगे