26/09/25

अंबाला में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ स्वच्छता ही सेवा अभियान 2025

जे कुमार, अम्बाला 26 सितम्बर - प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के देशव्यापी आह्वान “एक दिन, एक घंटा, एक साथ” के तहत अंबाला में आयोजित स्वच्छता ही सेवा अभियान 2025 आज बड़े उत्साह और जनभागीदारी के साथ संपन्न हुआ। इस अभियान का आयोजन कैबिनेट सचिव के मार्गदर्शन में किया गया तथा इसे कैंटोनमेंट बोर्ड अंबाला और इद्रीश फ़ाउंडेशन के संयुक्त प्रयासों से सफलतापूर्वक सम्पन्न किया गया।

यह विशेष श्रमदान कार्यक्रम सुबह 8 बजे भगत सिंह मार्केट (जनता स्वीट्स के पास, कैपिटल सिनेमा के सामने) से शुरू हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में नागरिकों, स्वयंसेवकों और अधिकारियों ने भाग लिया।

कार्यक्रम की प्रमुख झलकियाँ :

नागरिकों ने श्रमदान कर गंदगी वाले स्थलों को साफ किया। बच्चों और युवाओं ने जनजागरूकता संदेश दिए। गंदगी वाले स्थानों को स्वच्छ स्थलों में बदलने की पहल। जन-नेतृत्व वाली स्वच्छता गतिविधियों पर विशेष जोर।

इद्रीश फ़ाउंडेशन की संस्थापिका नेहा परवीन ने कहा आज अंबाला ने यह साबित कर दिया कि जब जनता और प्रशासन एक साथ आते हैं तो स्वच्छता केवल नारा नहीं, बल्कि वास्तविकता बन जाती है। प्रधानमंत्री का ‘एक दिन, एक घंटा, एक साथ’ का संदेश हर नागरिक को प्रेरित कर रहा है।

कैंटोनमेंट बोर्ड अंबाला के प्रतिनिधियों ने कहा स्वच्छ भारत का सपना तभी साकार होगा जब हर नागरिक इसे अपनी जिम्मेदारी समझे। आज का आयोजन इस दिशा में एक बड़ा कदम साबित हुआ।


#ambala #news #swachhata-hi-seva-abhiyan

Previous

राजकीय आईटीआई पलवल में टूलकिट वितरण एवं सफाई अभियान का हुआ आयोजन

Next

जिला नगर योजनाकार अम्बाला ने अवैध कॉलोनी को करवाया ध्वस्त