38वें सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय शिल्प मेले में मुख्यमंत्री ने बतौर मेज़बान दोपहर भोज के आयोजन में की शिरकत
चंडीगढ़, 09 फरवरी (अभी) : सूरजकुंड में चल रहे 38 वें सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय शिल्प मेले के दौरान रविवार को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी द्वारा हरियाणा सरकार की ओर से बतौर मेज़बान राजहंस पर्यटन केंद्र में दोपहर भोज का आयोजन किया गया। इस मौके पर अनेक गणमान्य अतिथियों ने शिरकत की, जिसमें केंद्र और प्रदेश सरकार के अनेक मंत्रियों, विधायकों और भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी सहित वरिष्ठ अधिकारीगण ने सांझा प्रीतिभोज लिया। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने पर्यटन केंद्र में रखे गए भोज के दौरान स्वयं उपस्थित विशिष्टजनों के पास जाकर उनका कुशल क्षेम पूछा। दोपहर भोज कार्यक्रम के अवसर पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में घाना, मध्यप्रदेश, रशिया, इथोपिया, असम और कजाकिस्तान के कलाकारों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की बेहतरीन प्रस्तुति दी।
Previous
मुख्यमंत्री ने ’परीक्षा पे चर्चा-2025’ के राज्य स्तरीय कार्यक्रम में विद्यार्थियों को दिए सफलता के मूलमंत्र
Next