20/08/26

बहादुरगढ़: सेक्टर-9 में भीषण सड़क हादसा; तेज रफ्तार कार ने स्कूटी सवार टीचर को कुचला, मौत

बहादुरगढ़, 20 अगस्त (अन्‍नू): बहादुरगढ़ शहर के सेक्टर-9 स्थित जिमखाना क्लब के पास बुधवार रात करीब आठ बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से स्कूटी सवार दिल्ली के सरकारी शिक्षक चेतन यादव की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार और स्कूटी दोनों के परखच्चे उड़ गए और सड़क किनारे खड़ा पेड़ भी क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने दोनों को तुरंत शहर के आर-जे अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने चेतन यादव को मृत घोषित कर दिया।

दिल्ली पुलिस कर्मी बताया जा रहा घायल कार चालक; आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज:

  • मृतक की पहचान: मृतक चेतन यादव मूल रूप से राजस्थान के बहरोड़ के रहने वाले थे और बहादुरगढ़ के सेक्टर-9 में रह रहे थे। वह दिल्ली के रनहोला में सरकारी शिक्षक थे और ड्यूटी खत्म कर घर लौटते वक्त हादसे का शिकार हो गए।

  • कार चालक गंभीर: घायल कार चालक की पहचान मुकेश के रूप में हुई है, जिसके दिल्ली पुलिस में कार्यरत होने की जानकारी सामने आई है। अस्पताल में उसका इलाज जारी है।

  • पुलिस कार्रवाई: मृतक के पिता के बयानों के आधार पर सेक्टर-9 चौकी पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्राथमिक जांच में हादसे की मुख्य वजह कार की तेज रफ्तार बताई जा रही है।

#BahadurgarhNews #RoadAccident #Sector9Bahadurgarh #DelhiTeacher #JhimkhanaClub #DainikKhabar #HaryanaNews

Previous

आधार ऐप के 5 करोड़ से ज़्यादा डाउनलोड हुए; सुविधाजनक और निवासी-केंद्रित डिजिटल पहचान सेवाओं को मजबूती मिली

Next

राजस्थान की ब्लॉक प्रिंटिंग, हस्तशिल्प एवं वस्त्र प्रसंस्करण की विश्व स्तरीय समृद्ध परंपरा