"परिणाम, पारदर्शिता और प्रोफेशनल पुलिसिंग" पर एसपी सिद्धान्त जैन का फोकस: मासिक समीक्षा बैठक में तय हुआ हिसार पुलिस का अगला रोडमैप
हिसार, 21 जुलाई (अन्नू): हिसार पुलिस को और अधिक प्रभावी, जवाबदेह और जनोन्मुखी बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक (SP) सिद्धान्त जैन (IPS) ने मंगलवार को पुलिस कार्यालय में जिले के सभी राजपत्रित अधिकारियों और शाखा प्रभारियों की मासिक उपलब्धि एवं समीक्षा बैठक (Monthly Achievement & Review Meeting) ली। इस बैठक में बीते महीने के कार्यों का ब्योरा लेने के साथ-साथ पुलिसिंग को आधुनिक व परिणामोन्मुखी बनाने के लिए आगामी कार्ययोजना तैयार की गई।
सभी थाना प्रभारियों और साइबर/क्राइम यूनिट्स की हुई समीक्षा
बैठक में जिले के सभी डीएसपी, थाना प्रबंधक, चौकी प्रभारी, पी.ओ. स्टाफ, डीटीएस, एसओटी टीम, शिकायत शाखा, एनडीपीएस सेल, नशा मुक्ति टीम, साइबर सेल, सुरक्षा शाखा और सभी क्राइम यूनिट्स के अधिकारी उपस्थित रहे।
एसपी सिद्धान्त जैन ने स्पष्ट कहा कि पुलिस की वास्तविक पहचान सिर्फ एफआईआर दर्ज करने से नहीं, बल्कि अपराध पर प्रभावी अंकुश, त्वरित अनुसंधान, समयबद्ध कार्रवाई और जनता के विश्वास से होती है।
बैठक में दिए गए प्रमुख निर्देश व प्राथमिकताएं:
अपराध नियंत्रण व गश्त: लंबित मामलों की तेज विवेचना, उद्घोषित अपराधियों (PO) व बेल जंपरों की तत्काल गिरफ्तारी, नियमित गश्त और हिस्ट्रीशीटरों पर कड़ी निगरानी।
नशा तस्करी पर निर्णायक प्रहार: जिले में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ 'जीरो टॉलरेंस' नीति के तहत नशा तस्करों के पूरे नेटवर्क को ध्वस्त करने के निर्देश।
साइबर क्राइम व वित्तीय रिकवरी: साइबर ठगी के मामलों में त्वरित कार्रवाई कर पीड़ितों का पैसा होल्ड/वापस कराने और अपराधियों को ट्रेस करने पर बल।
महिला व बाल सुरक्षा: महिला सुरक्षा से जुड़ी शिकायतों का बिना किसी देरी के त्वरित निस्तारण।
जन-संवाद और सुरक्षा का माहौल: आम नागरिकों के मन में सुरक्षा का विश्वास और अपराधियों में कानून का खौफ पैदा करने के लिए खुफिया तंत्र को मजबूत करने के निर्देश दिए गए।
#HisarNews #HisarPolice #SPSiddhantJain #HaryanaPolice #ProfessionalPolicing #CrimeControl #DanikKhabar #CyberSecurity #NashaMuktHaryana #BreakingNews
Previous
बस स्टैंड हिसार में महिला सुरक्षा जागरूकता अभियान: महिलाओं को कानूनी अधिकारों व हेल्पलाइन 112, 1091 व 1930 की दी जानकारी
Next