16/09/26

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर "आर्शीवाद का दीया" कार्यक्रम से “सेवा संकल्प अभियान” का 17 सितंबर से होगा आगाज : ऊर्जा मंत्री अनिल विज

17 सितंबर को विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों, नए प्रकल्पों व विभिन्न स्थानों पर जलाए जाएंगे दीये : मंत्री अनिल विज

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष जनसेवा को समर्पित होने पर कई प्रकल्पों का आयोजन होगा : अनिल विज  

अम्बाला, 16 सितम्बर - हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के सार्वजनिक जीवन में काम करते हुए 25 वर्ष हो गए हैं  और कल 17 सितंबर को मोदी जी का जन्मदिन है। इस उपलक्ष्य में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर एक माह तक “सेवा संकल्प अभियान” चलाया जा रहा है जिसमें विभिन्न कार्यक्रम होंगे।



मंत्री अनिल विज आज अम्बाला छावनी के पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस पर सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक के उपरांत पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।


ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने कहा कि 17 सितंबर को प्रधानमंत्री जी के जन्मदिवस पर विभिन्न योजनाओं के लाभान्वितों के घर पर “आर्शीवाद का दीया” मोदी जी की दीर्घ आयु के लिए, उनके और अच्छी तरह से कार्य करते रहने के लिए दीये जलाए जाएंगे। उनके कार्यकाल में जो नए प्रकल्प बने हैं वहां पर भी दीये जलाए जाएंगे। सारे देश में यह कार्यक्रम चलाया जा रहा है, इसके अलावा और भी कई भिन्न-भिन्न कार्यक्रम हैं जिनमें मेरे सपनों का भारत, चित्र सेवा कार्यक्रम है, नमो सेवा कार्यक्रम, आंगन मिलन, सेवा की कहानी, सेवा यात्रा, सेवा ज्योति कलश यात्रा, सेवा मेरा योगदान, सेवा सेतु अभियान, सेवा के रंग राष्ट्र के संग, सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज व सुशासन सेवा दिवस कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। यह कार्यक्रम पूरे माह चलेंगे और संगठन का हर छोटा-बड़ा समर्थक इन सभी कार्यक्रमों को जी-जान लगाकर मनाएगा।

वहीं बैठक के दौरान उन्होंने भाजपा पदाधिकारियों को कार्यक्रमों की रूपरेखा को लेकर विस्तृत चर्चा की। ऊर्जा मंत्री ने सभी कार्यक्रमों के आयोजन को लेकर चर्चा करते हुए जनभागीदारी भी बढ़ाने पर बल दिया। इस अवसर पर नप अध्यक्ष स्वर्ण कौर, उपाध्यक्ष ललता प्रसाद, भाजपा नेता संजीव सोनी, बलविंद्र सिंह, जसबीर जस्सी, राजीव डिम्पल, बीएस बिंद्रा, संजीव वालिया, अजय बवेजा, रवि बुद्धिराजा, प्रवेश शर्मा, हर्ष बिंद्रा, विकास बहगल, आशीर्ष अग्रवाल, बलकेश वत्स, रामबाबू यादव, तरविंद्र सिंह के अलावा अन्य मौजूद रहे।

---------------------------

Previous

दैनिक खबर पर प्रतिदिन देखें भगवद् गीता का एक श्लोक व्याख्या सहित। आज अध्याय 3 : श्लोक 2

Next

17 सितंबर को पीएम मोदी जी के जन्मदिन पर आशीर्वाद का दीया'- अनिल विज मंत्री हरियाणा