अम्बाला छावनी में बढ़-चढ़कर मनाया जाएगा सेवा पखवाड़ा अभियान, सभी कार्यक्रमों में जोश व उत्साह के साथ भाग लेंगे कार्यकर्ता : ऊर्जा, परिवहन व श्रम मंत्री अनिल विज
प्रधानमंत्री जी के 75वें जन्मदिन पर भाजपा के चारों मंडलों में 75-75 लोग रक्तदान करेंगे, इसी तरह नमो वन कार्यक्रम में 75-75 पेड़ लगाए जाएंगे : ऊर्जा मंत्री अनिल विज
आरएसएस ऐसा संगठन जो देशभक्ति व समाज के लिए सौ सालों से काम कर रहा है : मंत्री अनिल विज
मंच से मंत्री अनिल विज का विपक्षियों पर हमला, बोले टांगरी नदी में यदि खुदाई का काम नहीं रोका जाता तो नदी के दूसरी ओर पानी नहीं आता : अनिल विज
“मैं अनेको साल विपक्ष में रहा, मगर विकास के काम में कभी बाधा नहीं डाली, आज मैं यहां पहुंचा तो काम करके पहुंचा हूं, काम रूकवाकर नहीं” : अनिल विज
अम्बाला/चंडीगढ़, 13 सितंबर - हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री श्री अनिल विज ने साधारण स्वयं सेवक से प्रधानमंत्री बनने वाले नरेंद्र मोदी जी का जन्मदिन 17 सितम्बर को मनाया जा रहा है। 2 अक्तूबर को लाल बहादुर शास्त्री जी और महात्मा गांधी जी का जन्मदिन है और 17 सितम्बर से 2 अक्तूबर तक सेवा पखावड़ा सारे देश में मनाया जा रहा है और इसके लिए कई कार्यक्रम बनाए गए हैं। उन्होंने कहा हमें भी इस पखवाड़े में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना है।
ऊर्जा मंत्री अनिल विज आज शाम लार्ड महावीर जैन पब्लिक स्कूल के सभागार में बड़ी संख्या में मौजूद भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने कहा आज बड़ी संख्या में कार्यकर्ता आए है और यह रूप देख जोश हिलोरे लेने लगता है। कार्यकर्ता ही हमारी आक्सीजन हैं व ताकत के टीकें है। उन्होंने कहा जब भी हमारा कोई कार्यक्रम आता है तो कार्यकर्ताओं का जोश दिखता है। उन्होंने कहा 17 सितम्बर से रक्तदान शिविर, स्वच्छता अभियान, स्वास्थ्य शिविर, प्रदर्शनी व अन्य कई कार्यक्रम विभिन्न स्तर पर होंगे। इसके अलावा प्रबुद्ध संवाद, नमो मैराथन, संगोष्ठी, दिव्यांगों को उपकरण वितरण, विकसित भारत चित्रकला प्रतियोगिता, नमो वन, नमो पार्क, सांसद खेलकूद प्रतियोगिता व अन्य कार्यक्रम शामिल है।
ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने कहा कि बारिश का मौसम अभी खत्म हुआ है और हमें हर गली-मोहल्ले में स्वच्छता अभियान के तहत सफाई अभियान चलाने की जरूरत है। हर कोना सफाई मांग रहा है। हमारे बूथों की सारी टीम अपने साधनों से निकले और अपने-अपने बूथों के क्षेत्रों को साफ करे, यहीं मोदी जी के लिए सबसे बड़ा उपहार होगा।
प्रधानमंत्री जी के जन्मदिन पर चारों मंडलों में 75-75 लोग रक्तदान करेंगे, इसी तरह नमो वन कार्यक्रम में 75-75 पेड़ लगाए जाएंगे : ऊर्जा मंत्री अनिल विज
ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने कहा कि हमारे चार मंडल मोदी जी के 75वें जन्मदिवस पर 75-75 लोगों से रक्तदान करवाएं और इन रक्तदाताओं की ग्रुप फोटों खींचकर भाजपा कार्यालय में लगाई जाएगी। इसी प्रकार नमोवन कार्यक्रम के तहत खाली जगह को चयनित कर 75-75 पेड़ लगाए जाए। उन्होंने कहा मंडल पदाधिकारी अपने अपने मंडलों में जगह तय कर वहां पेड़ लगाए। उन्होंने कहा पेड़ बड़े लगाए जाए जिससे टी-गार्ड लगाने की जरूरत न पड़े। उन्होंने कहा वह चाहते हैं कि ज्यादा से ज्यादा पेड़ छावनी में लगाए जाए जिससे शहर में खुशहाली बड़े। उन्होंने कहा इसी प्रकार हेल्थ चेकअप कैंप, प्रदशर्निया लगाई जाएगी।
इसी तरह सभी लेबर चौक या जहां पर श्रमिक आकर बैठते है वहां श्रम विभाग द्वारा श्रमिकों को लड्डू वितरित किए जाएंगे। हम आत्मनिर्भर भारत कार्यक्रम चलाएंगे और सरकार द्वारा जो जीएसटी से कम की गई है उसपर भी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
आरएसएस ऐसा संगठन जो देशभक्ति व समाज के लिए सौ सालों से काम कर रहा है : मंत्री अनिल विज
ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्वयं सेवक से प्रधानमंत्री बने। उन्होंने भी जो सीखा वह आरएसएस से सीखा है। वह कालेज में पढ़ते थे तो उनके प्रोफेसर गोपाल किशन जी ने उन्हें एबीवीपी का महामंत्री बनाया और वह अक्सर उन्हें शाखा में ले जाया करते थे जहां देशभक्ति की बातों को सुन वह आकर्षित हुए। उन्होंने कहा आरएसएस ऐसा संगठन है जो देशभक्ति और समाज के लिए 100 सालों से अनेकों क्षेत्रों में काम कर रहा है। आरएसएस के 48 विंग है जिनमें से एक भाजपा है।
70 साल तक राज करने वालों ने टांगरी नदी पर बांध तक नहीं बनवाया, मैनें बनवाया तो अथह पीड़ा विपक्षियों ने व्यक्त की : अनिल विज
कार्यक्रम के दौरान ऊर्जा मंत्री अनिल विज पे विपक्षी दलों पर भी निशाना साधते हुए कहा कि उन्होंने आज इंडस्ट्रियल एरिया का भी दौरा किया जहां विभागों को कार्य के लिए लगाया गया है। उन्होंने इंडस्ट्रियल एरिया जल्द शुरू हो इसके लिए पूरे विभागों को वहां पर लगाया गया है। उन्होंने कहा बरसातों के समय रात के दस बजे भी कहीं दौरा करने गए तो वहां का पार्षद कार्यकर्ताओं के साथ वहां खड़ा मिला। इस बार टांगरी नदी में रिकार्ड 43 हजार क्यूसिक पानी आया, पहले 25 हजार क्यूसिक पानी आता था तो यहां किश्तियां तक चल जाती थी और लोग डूब जाते थे क्योंकि पहले बांध नहीं था। मगर उनके द्वारा टांगरी नदी पर जो आठ किलोमीटर लंबा बांध बनाया गया उससे अम्बाला छावनी शहरी क्षेत्र का बचाव हुआ। उन्होंने कहा विपक्ष पानी आने का आरोप लगाते हैं, मगर 70 साल तक राज करने वालों ने बांध तक नहीं बनवाया। उन्होंने बांध बनावाया तो अथह पीड़ा विपक्षियों ने कई माध्यमों से व्यक्त की। उन्होंने अम्बाला छावनी में स्ट्रॉम वॉटर ड्रेनेज पाइप लाइन डलवाई। जिससे बाजार के क्षेत्र में पानी नहीं आया, यदि पानी आया भी तो वह तुरंत निकल गया।
टांगरी नदी में यदि खुदाई का काम नहीं रोका जाता तो नदी के दूसरी ओर पानी नहीं आता : अनिल विज
कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने कहा टांगरी नदी के दूसरी ओर पानी आया, मगर इससे पहले उन्होंने टांगरी नदी किनारे चंदपुरा से कोटकछुआ तक टांगरी को छह फुट गहरा करने का कार्य मंजूर कराया। मगर हमारे शहर के ब्यान बहादुरों (विपक्षियों) द्वारा टांगरी नदी में खुदाई रूकवाई गई और “मैं नई पुटन दा गां” तक की बातें कही। विपक्षी यहीं नहीं रुके उन्होंने विजिलेंस में शिकायत दी और कुछ नहीं होने पर फिर अदालत में केस डाला जोकि अब भी विचाराधीन है। इस पूरी प्रक्रिया में एक महीने तक नदी में खुदाई का काम प्रभावित हुआ, यदि काम न रोका जाता तो उनका दावा है कि टांगरी नदी के दूसरी ओर पानी नहीं आता।
“मैं अनेको साल विपक्ष में रहा, मगर विकास के काम में कभी बाधा नहीं डाली, आज मैं यहां पहुंचा तो काम करके पहुंचा हूं काम रूकवाकर नहीं” : अनिल विज
उन्होंने टांगरी नदी के दूसरी ओर रामपुर-सरसेहड़ी की तरफ बांध बनाने का काम शुरू करवाया, मगर यहां विपक्षियों के कार्यकर्ता की जमीन आ गई जिससे बांध बनाने का काम रूकवा दिया और अदालत में केस दायर कर दिया। अब जब बाढ़ आई तो विपक्षी सिर पर दुपट्टा डाल व काला चश्मा लगाकर वहां सेल्फियां ले रहे हैं। 70 साल तक जिन विपक्षियों ने राज किया उन्होंने बांध नहीं बनाया, मंत्री अनिल विज ने कहा कि वह अनेको साल विपक्ष में रहे, मगर उन्होंने विकास के काम में बाधा नहीं डाली। आज वह यहां पहुंचे है तो वह काम करके पहुंचे है काम रूकवाकर नहीं।
इस अवसर पर नगर परिषद अध्यक्ष स्वर्ण कौर, उपाध्यक्ष ललता प्रसाद, भाजपा नेता संजीव सोनी, राजीव गुप्ता डिम्पल, आशीष अग्रवाल, विजेंद्र चौहान, बीएस बिंद्रा, अजय बवेजा, हर्ष बिंद्रा, प्रवेश शर्मा, पुनीत सरपाल, फकीरचंद सैनी, तरविंद्र सिंह सौनू, नरेंद्र राणा, बलविंद्र सिंह शाहपुर, पार्षद मदनलाल, भरत कोछड़, रामबाबू यादव सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
------------------------------------------