SD कॉलेज अम्बाला कैंट: शिक्षकों के लिए "Power BI" पर दो दिवसीय विशेष कार्यशाला (FDP) का आयोजन
जे कुमार अंबाला 24 दिसम्बर 2025 : सनातन धर्म कॉलेज, अम्बाला कैंट के करियर गाइडेंस एवं प्लेसमेंट सेल (CGPC) द्वारा शिक्षकों के कौशल संवर्धन के उद्देश्य से “पावर बीआई फॉर डेटा एनालिसिस” विषय पर दो दिवसीय फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम का सफल आयोजन 22 एवं 23 दिसंबर को किया गया।
इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में कोड्रॉयडहब प्राइवेट लिमिटेड के संस्थापक एवं निदेशक देवाशीष कुमार ने बतौर रिसोर्स पर्सन प्रतिभागियों को डेटा विश्लेषण हेतु पावर बीआई के व्यावहारिक उपयोग, डेटा विज़ुअलाइज़ेशन तथा निर्णय निर्माण में इसकी भूमिका पर विस्तार से मार्गदर्शन प्रदान किया।
अनंत ने पावर बीआई कार्यशाला में DAX क्वेरी के बारे में विस्तार से समझाया।कॉलेज ने कोड्रॉयडहब प्राइवेट लिमिटेड के साथ एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए। इस एमओयू का उद्देश्य शिक्षकों एवं विद्यार्थियों को प्रशिक्षण तथा इंटर्नशिप की सुविधा प्रदान करना और उन्हें नवीन तकनीकों से अद्यतन बनाए रखना है।
कॉलेज की प्राचार्या डॉ. अलका शर्मा ने इस अवसर पर कहा कि इस प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रम शिक्षकों को नवीन तकनीकों से जोड़ने के साथ-साथ उन्हें उद्योगोन्मुख कौशल प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने आशा व्यक्त की कि यह एफडीपी प्रतिभागियों के ज्ञान एवं दक्षता में वृद्धि करेगा तथा डेटा एनालिटिक्स के क्षेत्र में उनके व्यावसायिक विकास को नई दिशा प्रदान करेगा। कार्यक्रम का आयोजन डॉ. छवि किरण (कन्वीनर) करियर गाइडेंस एवं प्लेसमेंट सेल ने किया |
दो दिवसीय फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम के समापन उपरांत सभी प्रतिभागियों को सहभागिता प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए। कार्यक्रम के डॉ. प्रेम सिंह, डॉ. मोहित बिंदलिश, डॉ. रेणु शर्मा, डॉ. हीना, असिस्टेंट प्रोफेसर अमनदीप, डॉ. नैन्सी, असिस्टेंट प्रोफेसर प्रीति गुप्ता, असिस्टेंट प्रोफेसर भविषा, असिस्टेंट प्रोफेसर मुस्कान, असिस्टेंट प्रोफेसर कमलेश कौर, असिस्टेंट प्रोफेसर अंकुश, असिस्टेंट प्रोफेसर अविनाश कौर, असिस्टेंट प्रोफेसर स्वीकृति, असिस्टेंट प्रोफेसर यशप्रीत, असिस्टेंट प्रोफेसर आशुका, डॉ. हिमांशी, असिस्टेंट प्रोफेसर आशु, असिस्टेंट प्रोफेसर सेजल तथा डॉ. मीनाक्षी उपस्थित रहीं।
#ambala #news #two-day-special-workshop #sd-college-ambala-cantt #fdp-on-power-bi-for-teachers