24/08/26

साहा के सरकारी स्कूल का शौचालय गंदा देख भड़के शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा

अम्बाला, 24 अगस्त - साहा के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के आज औचक निरीक्षण के दौरान शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने गंदे शौचालय और वाटर कूलर में मच्छर का लार्वा मिलने पर कड़ी नाराजगी जताई और स्कूल प्रशासन को तुरंत सुधार के निर्देश दिए।

स्कूल के शौचालय और बाथरूम अत्यधिक गंदे पाए गए। वाटर कूलर के पास पानी जमा होने से वहां मच्छर का लार्वा मिला। मंत्री ने लापरवाह अधिकारियों और कर्मचारियों को फटकार लगाई। साफ-सफाई की व्यवस्था तुरंत सुधारने और बच्चों की सेहत का ध्यान रखने के आदेश उनके द्वारा दिए गए।

Previous

फ्लू सीजन से पहले स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव का बड़ा अलर्ट: सभी अस्पतालों में बनेंगे फ्लू कॉर्नर, वेंटिलेटर भी तैयार

Next

25 अगस्त को पंचकूला जिला के उपभोक्ताओं की बिजली संबंधी शिकायतों की होगी सुनवाई