17/03/26

आर्य कॉलेज में बजट 2026 पर छात्रवृत्ति चर्चा: बच्चों की शिक्षाओं को अंतिम चरण में शामिल किया गया दस्तावेज़

जे कुमार अम्बाला छावनी, 17 मार्च 2026: अम्बाला छावनी स्थित आर्य कॉलेज के प्रांगण में अर्थशास्त्र विभाग द्वारा केंद्रीय बजट और हरियाणा बजट 2026 पर एक विशेष शैक्षणिक चर्चा का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने कोलॉज के माध्यम से बजट की बारीकियों को प्रदर्शित किया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य भावी पीढ़ी को सरकार की वर्तमान आर्थिक नीतियों और विकास के खाके से रूबरू कराना रहा।

महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. अंजु बाला ने इस रचनात्मक पहल के लिए अर्थशास्त्र विभाग की सराहना की। उन्होंने कहा कि बजट केवल आंकड़ों का खेल नहीं, बल्कि देश और राज्य की आर्थिक दिशा तय करने वाला वार्षिक वित्तीय विवरण है। उन्होंने विद्यार्थियों को राष्ट्रीय व राज्य स्तर की नीतियों के प्रति सजग रहने की सलाह दी, क्योंकि ये नीतियां ही देश के भविष्य का निर्माण करती हैं।

अर्थशास्त्र विभागाध्यक्ष डॉ. सुमन ने अपने संबोधन में बजट को राष्ट्र की आर्थिक संरचना का आधार बताया। उन्होंने कहा कि 2026 का बजट युवा शक्ति से प्रेरित है, जिसका लक्ष्य आकांक्षाओं को उपलब्धि और क्षमता को प्रदर्शन में बदलना है। उन्होंने विशेष रूप से शिक्षा, कृषि, महिला सशक्तिकरण और रोजगार के लिए किए गए प्रावधानों को रेखांकित किया। इस अवसर पर डॉ. अमनीत कौर, डॉ. गुरमीत कौर, प्रो. संध्या, प्रो. अरविन्द और प्रो. शुभम राजपूत सहित अन्य स्टाफ सदस्य भी उपस्थित रहे।

#AryaCollegeAmbala #Budget2026 #EconomicDiscussion #HaryanaBudget #YouthEmpowerment #FinancialAwareness #EducationFirst #AmbalaNews #DigitalIndia #EconomicGrowth

Previous

दैनिक खबर : आज 17 मार्च, 2026 के प्रातः 10 बजे के ताज़ा समाचार

Next

आज का राशिफल - मंगलवार, 17 मार्च 2026