आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल आज दोपहर भारत और न्यूजीलैंड के बीच होगा
आरएस अनेजा, 09 मार्च नई दिल्ली
आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल आज दोपहर भारत और न्यूजीलैंड के बीच होगा। बेहद रोमांचक फाइनल होने की उम्मीद है। भारत को सन् 2000 में टूर्नामेंट के फाइनल में कीवी टीम ने हराया था, यह दूसरा मौका है जब दोनों टीमें टूर्नामेंट का फाइनल खेलेगी।
भारत और न्यूजीलैंड की टीमें आज आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में खेलने उतरेंगी। मेगा मुकाबले में सबकी नजर टीम इंडिया पर रहने वाली है। न्यूजीलैंड के खिलाफ भारतीय टीम अपनी पिछली सारी गलतियों को दूर करके उतरेगी। टीम इंडिया लगातार तीसरे चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल में खेलने उतरने वाली है। 2013 में भारत ने इंग्लैंड को हराकर ट्रॉफी जीती थी।
चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल से पहले कोई भी जानकारी कुछ भी कहने से बच रहा है। भारत ने बेशक धमाकेदार खेल दिखाते हुए फाइनल में जगह बनाई है लेकिन न्यूजीलैंड की टीम बेहद खतरनाक है। मुकाबला दो दमदार टीमों के बीच है और ऐसे में नतीजा किसके हक में जाएगा कुछ भी कहा नहीं जा सकता। हालांकि भारत ने लीग स्टेज में न्यूजीलैंड को हराया है लेकिन फाइनल का दवाब अलग होगा।
भारत और न्यूजीलैंड के बीच वनडे में अगर हुए मुकाबलों पर नजर डालें तो ज्यादा का अंतर नहीं है हालांकि भारत का पलड़ा भारी नजर आता है। दोनों टीमों के बीच कुल 119 वनडे मैच खेले गए हैं जिसमें टीम इंडिया को 61 में जीत मिली है तो वहीं 50 मैच कीवी टीम ने जीता है। 7 मैच का कोई नतीजा नहीं आया जबकि 1 मुकाबला टाई रहा है।