किसानों के लिए राहत की खबर: अम्बाला और पंचकूला में गेहूं की फसल सुरक्षित, अभी तक नहीं मिला पीला रतुआ का प्रकोप
जे कुमार अम्बाला 1 जनवरी 2026 : सहायक पौधा संरक्षण अधिकारी अम्बाला डा. शेखर ने जानकारी देते हुए बताया कि भारत सरकार के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय के क्षेत्रीय एकीकृत नाशी जीव प्रबंधन केंद्र फरीदाबाद एवं जिला कृषि विभाग अंबाला ब्लॉक बराड़ा , ब्लॉक साहा व जिला कृषि विभाग, पंचकूला के ब्लॉक रायपुर रानी के विभिन्न क्षेत्रों में गेहू की फसल में येलो रस्ट का गत दिवस संयुक्त सर्वेक्षण किया गया।
उन्होंने बताया कि भारत सरकार के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय के क्षेत्रीय एकीकृत नाशी जीव प्रबंधन केंद्र फरीदाबाद के क्षेत्रीय हेड एवं उपनिदेशक डॉ. वंदना पांडेय के निर्देशन में जिला कृषि विभाग के डॉ. प्रवीन कुमार, खण्ड कृषि अधिकारी, साहा, डॉ0 अमनदीप, खण्ड कृषि अधिकारी, रायपुररानी, डॉ0 विनय कुमार, कृषि विकास अधिकारी (पौ0सं0) व डॉ0 भूपिन्द्र, कृषि विकास अधिकारी व विशाल शर्मा, कृषि सुपरवाईजर के सहयोग से गेहूं की फसलों की कीट एवं बीमारियों का जिला अम्बाला ब्लॉक बराड़ा के गांव मिल्क धनकोटा, मनका व बिकमपुर व ब्लॉक साहा के गांव तेपला व जिला पंचकूला के खण्ड रायपुररानी के गांव, हंगोला, प्यारेवाला व गड़ी कोटाहा का सर्वेक्षण किया तथा इस क्षेत्र में अभी तक गेहूं में कोई भी कीट एवं बीमारी का प्रकोप नहीं देखा गया।
इस दौरान किसान भाइयों को गेहूं में लगने वाली कीट एवं बीमारियों जैसे येलो रस्ट आदि के बारे सुझाव दिए कि फसलों पर निगरानी रखें तथा खेत में जहां भी येलो रस्ट का प्रभाव देखें उन पौधों को उखाड़ कर पॉलीथिन में रख कर जमीन में दबा दे। फसलों में ज्यादा प्रकोप होने पर केंद्रीय कीटनाशी पंजीयन बोर्ड द्वारा अनुमोदित फंडीसाईडस का प्रयोग करे।
टीम में भारत सरकार के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय के क्षेत्रीय एकीकृत नाशी जीव प्रबंधन केंद्र फरीदाबाद से सहायक पौधा संरक्षण अधिकारी लक्ष्मी कांत, सहायक पौध संरक्षण अधिकारी राम कुमार, सहायक पौध संरक्षण अधिकारी सुरजीत बर्मन एवं किसान भी मौजूद रहे।
#AgricultureNews #WheatCrop #YellowRust #FarmerAwareness #AmbalaAgriculture #PanchkulaNews #YellowRustSurveillance #HaryanaFarmers #CropSafety #AgriculturalExpert