27/05/25

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष ने श्री निम्‍बार्क तीर्थ में पूज्‍य श्री श्री श्‍याम शरण देवाचार्य के दर्शन किये

एन.एस. बाछल, 27 मई, जयपुर।

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने सोमवार को श्री निम्‍बार्क तीर्थ, सलेमाबाद (राजस्‍थान) में स्थित अखिल भारतीय जगद्गुरू श्री निम्‍बार्काचार्य पीठ में पहुँचकर श्री श्री श्‍याम शरण देवाचार्य के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्‍त किया।

इस अवसर पर वासुदेव देवनानी ने दुपट्टा पहनाकर श्री देवाचार्य का  अभिनंदन किया। श्री देवनानी ने श्री देवाचार्य को स्‍मृति स्‍वरूप राजस्‍थान विधान सभा की  वार्षिक डायरी भेंट की। श्री देवाचार्य ने भारतीय नववर्ष के अनुसार प्रकाशित की गई डायरी प्रकाशन की अभूतपूर्व पहल के लिये श्री देवनानी को बधाई दी। श्री देवनानी और श्री देवाचार्य के मध्‍य आध्‍यात्‍म, सनातन संस्‍कृति और समाज सेवा से संबंधित विभिन्‍न विषयों पर चर्चा हुई।

वासुदेव देवनानी ने निम्‍बार्काचार्य पीठ की ओर से चल रहे आध्‍यात्मिक व सामाजिक कार्यों की सराहना की और कहा कि ऐसे तीर्थ स्‍थल भारतीय संस्‍कृति और सनातन परंपरा के संवाहक है।


Previous

भूमि संसाधन विभाग ने ‘पंजीकरण विधेयक 2025’ के मसौदे पर जनता से 30 दिनों के भीतर सुझाव आमंत्रित किए

Next

अलवर पॉलीटेक्निक कॉलेज में 70 लाख रूपये की लागत से नवनिर्मित विद्युत कार्यशाला एवं ऑटोकेड लैब के भवन का किया लोकार्पण