हिसार: महिला ने ब्लैकमेल कर मांगे ₹1 लाख, पुलिस ने रंगे हाथों दबोचा; बरवाला में मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में रेड
हिसार, 23 सितंबर (अन्नू): पुलिस अधीक्षक हिसार सिद्धांत जैन के निर्देशानुसार ब्लैकमेलिंग और अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बरवाला थाना पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने एक व्यक्ति को निजी वीडियो के आधार पर बदनाम करने और परिवार को भेजने की धमकी देकर ₹1,00,000 रंगदारी मांगने वाली महिला आरोपी को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।
पकड़ी गई महिला आरोपी की पहचान रेणु (पत्नी राममेहर, निवासी गांव कनोह, जिला हिसार) के रूप में हुई है। पुलिस ने ड्यूटी मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में ट्रैप लगाकर आरोपी महिला के कब्जे से पूरे 1 लाख रुपये की नकदी बरामद कर ली है।
मामले का ब्योरा व ट्रैप कार्रवाई का घटनाक्रम:
अग्रोहा तैनाती के दौरान पहचान, फिर शुरू की ब्लैकमेलिंग:
शिकायतकर्ता राजबीर सिंह ने थाना बरवाला में शिकायत दी थी कि वर्ष 2024 में थाना अग्रोहा में तैनाती के दौरान उसकी पहचान आरोपी महिला रेणु से हुई थी।
महिला ने बातचीत के जरिए उसका विश्वास हासिल किया और फिर कथित निजी वीडियो के दम पर उसे व उसके परिवार को बदनाम करने की धमकी देकर रुपये ऐंठने लगी।
₹2 लाख की मांग और बेटे को दी धमकी:
पूर्व में पैसे लेने के बावजूद आरोपी महिला ने ₹2 लाख की अतिरिक्त रकम का दबाव बनाया।
शिकायतकर्ता द्वारा पैसे देने से मना करने पर महिला ने उसके बेटे को फोन कर निजी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी।
एसडीएम बरवाला की मौजूदगी में पुलिस का स्पेशल ट्रैप:
शिकायत मिलने पर पुलिस ने उपमंडल अधिकारी (SDM) बरवाला श्री अभय सिंह को बतौर ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त करवाया।
पुलिस ने ₹500 के 200 नोट (कुल ₹1 लाख) जिनके सीरियल नंबर पहले से नोट कर रिकॉर्ड में रख लिए गए थे, शिकायतकर्ता के परिचित बलवान को सौंपकर महिला को देने भेजा।
बलवान द्वारा रकम सौंपते ही दिए गए मिस्ड कॉल के इशारे पर पुलिस टीम और ड्यूटी मजिस्ट्रेट ने दबिश दी और महिला के नीले रंग के बैग से ₹1 लाख की पूरी रकम बरामद कर ली। नोटों के सीरियल नंबर का मिलान होने पर महिला को तुरंत गिरफ्तार कर लिया गया।
#HisarNews #BarwalaPolice #HisarPolice #BlackmailArrest #TrapOperation #SPSiddhantJain #HaryanaPolice #DanikKhabar #BreakingNews
Previous
हिसार: प्रॉपर्टी डीलर का ड्राइवर ही निकला 'जालसाज'; मालिक के खातों से उड़ाए ₹15.64 लाख, गिरफ्तार
Next