‘राहुल गांधी का मेडिकल कराना चाहिए, क्या बयान देते समय ठीक थे?’ - अनिल विज

अम्बाला/चंडीगढ़, 6 नवम्बर - हरियाणा के परिवहन मंत्री अनिल विज ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा यह आरोप लगाने कि “हरियाणा में 25 लाख वोट चोरी करके भाजपा ने सरकार बनाई” पर तीखी प्रतिक्रिया दी है।

पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कहा कि “राहुल गांधी जी का मेडिकल कराना चाहिए, क्योंकि जब वे यह बयान दे रहे थे, क्या वे ठीक थे?”

उन्होंने कहा कि दो करोड़ वोटों में से 25 लाख वोटों को ‘जाली’ बताने का अर्थ है कि कांग्रेस अब तर्क नहीं, भ्रम फैला रही है। विज ने सवाल उठाया कि अगर कहीं पर वोट गलत बने, तो कांग्रेस के पोलिंग एजेंट वहाँ क्या कर रहे थे? “पोलिंग एजेंटों का काम ही है ऐसे मामलों को मौके पर चुनौती देना। उन्होंने कहा कि अब कांग्रेस द्वारा चुनाव बीत जाने के बाद रोना, जनता को भ्रमित करने का प्रयास है”।

अनिल विज का कांग्रेस पर कटाक्ष, रोने-धोने की पृष्ठभूमि तैयार कर रही हैं कांग्रेस

अनिल विज ने आगे कहा कि “हमें तो लगता है कि ये जाली वोट कांग्रेस ने खुद ही बनवा रखे हैं ताकि चुनाव हारने के बाद रोने का बहाना रहे।” उन्होंने कहा कि कांग्रेस को बिहार चुनाव में पहले से ही अपनी हार का अंदेशा है। इसलिए अब कांग्रेस रोने-धोने की पृष्ठभूमि तैयार कर रही हैं।  

#anilvij #bjp #bjpharyana #congress

Previous

भाजपा का सदर मंडल पार्टी के दिल की तरह है, पार्टी में शक्ति प्रमुखों का अहम योगदान होता है : ऊर्जा मंत्री अनिल विज

Next

राहुल गांधी के “वोट चोरी” बयान पर बोले ऊर्जा मंत्री अनिल विज - “पहले राहुल गांधी आईएईए को बताएं उनके पास कितने बॉम्ब हैं, आए दिन फोके बॉम्ब फोड़ते रहते हैं”