दिल्ली में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों की खैर नहीं! AI, 4D रडार इंटरसेप्टर से रखी जाएगी नजर
नई दिल्ली, 02 अप्रैल (अभी): दिल्ली की सड़कों पर अब सिर्फ सीसीटीवी कैमरे ही नहीं, बल्कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से लैस 360-डिग्री घूमने वाले 4D रडार इंटरसेप्टर भी तैनात किए जाएंगे। ये हाई-टेक सिस्टम उन ट्रैफिक उल्लंघनों को भी पकड़ सकेगा, जो आम कैमरों से छूट जाते हैं।
इस नए सिस्टम से ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों का तुरंत पता लगाया जाएगा और बिना किसी इंसानी दखल के ऑटोमैटिक ई-चालान जारी कर दिया जाएगा। ये सिस्टम ओवरस्पीडिंग, बिना सीट बेल्ट गाड़ी चलाना, ड्राइविंग के दौरान मोबाइल का इस्तेमाल, बिना हेलमेट बाइक चलाना, तीन सवारियों का बैठना, पीछे बैठे यात्री का हेलमेट न पहनना और फैंसी नंबर प्लेट इस्तेमाल करने जैसे उल्लंघनों को तुरंत पकड़ लेगा।
Previous
दिल्ली में लोगों का जीना होगा मुहाल, 5 दिनों में 40 डिग्री तक पहुंचेगा पारा, क्या है आईएमडी का अनुमान
Next