19/12/25

समाधान शिविर' में मौके पर सुनी गईं जन-शिकायतें, नगराधीश ने दिए त्वरित समाधान के निर्देश

जे कुमार, अम्बाला 19 दिसम्बर 2025 : - नगराधीश अभिषेक गर्ग ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के निर्देशानुसार एवं उपायुक्त अजय सिंह तोमर के मार्गदर्शन में आम नागरिकों की समस्याओं का जल्द अथवा संतोषजनक समाधान सुनिश्चित करने के उदेश्य से जिला में समाधान शिविर आयोजित किए जा रहें है। आमजन की सुविधानुसार यह शिविर जिला स्तर के साथ-साथ उपमण्डल स्तर पर भी लगाएं जा रहें है।


नगराधीश आज उपायुक्त कार्यालय के सभागार में आयोजित समाधान शिविर की अध्यक्षता कर रहें थे। इस दौरान उन्होंने शिविर में पंहुचे शिकायतकर्ताओं की शिकायतें सुनी और संबंधित अधिकारियों को उनकी समस्याओं का जल्द समाधान करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आम नागरिकों की समस्याओं का जल्द एवं प्रभावी समाधान हमारी प्राथमिकता है। संबंधित सभी अधिकारी प्राथमिकता के आधार पर लोगो की समस्याओं का निपटान सुनिश्चित करें।


समाधान शिविर में साहा तलहेडी से नरेश कुमार ने वृद्धावस्था पेंशन बनवाने को लेकर नगराधीश के समक्ष अपनी समस्या को रखा। ऐसी ही ममता रानी ने बीपीएल राशन कार्ड बनवाने बारें, गांव नन्यौला से किरण बाला ने पारिवारिक आय कम करवाने को लेकर व अन्य लोगो ने अपनी समस्याओं को रखा, जिस पर नगराधीश ने संबंधित अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई कर समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस मौके पर विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहें। बॉक्स:- बतां दे कि यह शिविर प्रत्येक सोमवार व मंगलवार को सुबह 10 बजें से 12 बजें तक जिलास्तर पर उपायुक्त कार्यालय व उपमंण्डल स्तर पर संबंधित एसडीएम कार्यालय में आयोजित किए जा रहें है।

#ambala #News #dcambala #city-magistrate #public-grievances

Previous

"पृथ्वीराज चव्हाण देश के गद्दार, उनपर दर्ज हो केस, उनकी भाषा भी पाकिस्तानी, जांच हो कि किसके संपर्क में हैं – मंत्री अनिल विज

Next

रोटरी क्लब अंबाला सेंट्रल की अनूठी पहल, जरूरतमंद बच्चों को स्वेटर 25 छात्राओं का कराया बीमा