12/01/25

प्रधानमंत्री 13 जनवरी को जम्मू-कश्मीर का दौरा करेंगे और सोनमर्ग सुरंग परियोजना का उद्घाटन करेंगे

सोनमर्ग सुरंग लेह के रास्ते में श्रीनगर और सोनमर्ग के बीच हर मौसम में संपर्क प्रदान करेगी

परियोजना रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण लद्दाख क्षेत्र में सुरक्षित और निर्बाध पहुंच सुनिश्चित करेगी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 13 जनवरी को जम्मू और कश्मीर के सोनमर्ग का दौरा करेंगे और उसके बाद इसका उद्घाटन करेंगे

आरएस अनेजा, 12 जनवरी नई दिल्ली

लगभग 12 किलोमीटर लंबी सोनमर्ग सुरंग परियोजना का निर्माण 2,700 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से किया गया है। इसमें सोनमर्ग मुख्य सुरंग, एक निकास सुरंग और पहुंच मार्ग शामिल हैं। समुद्र तल से 8,650 फीट की ऊंचाई पर स्थित, यह भूस्खलन और हिमस्खलन मार्गों को दरकिनार करते हुए लेह जाने के रास्ते में श्रीनगर और सोनमर्ग के बीच प्रत्येक मौसम में संपर्क बढ़ाएगी और रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण लद्दाख क्षेत्र में सुरक्षित और निर्बाध पहुंच सुनिश्चित करेगी। यह सोनमर्ग को साल भर घूमने लायक जगह में बदलकर पर्यटन, साहसिक खेल और स्थानीय आजीविका को भी बढ़ावा देगी।

2028 तक पूरा होने के लिए निर्धारित ज़ोजिला सुरंग के साथ, यह मार्ग की लंबाई को 49 किमी से घटाकर 43 किमी कर देगा और वाहनों की गति को 30 किमी/घंटा से बढ़ाकर 70 किमी/घंटा कर देगा, जिससे श्रीनगर घाटी और लद्दाख के बीच एनएच-1 पर निर्बाध कनेक्टिविटी सुनिश्चित होगी। बढ़ी हुई कनेक्टिविटी से रक्षा रसद बढ़ेगी, जम्मू और कश्मीर और लद्दाख में आर्थिक विकास और सामाजिक-सांस्कृतिक एकीकरण को बढ़ावा मिलेगा।

प्रधानमंत्री निर्माण की इंजीनियरिंग कुशलता को स्वीकार करते हुए उन श्रमिकों से भी मिलेंगे जिन्होंने सबसे कठिन परिस्थितियों में सावधानीपूर्वक काम किया है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उत्सुक

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि वह जेड-मोड़ सुरंग के उद्घाटन के लिए जम्मू-कश्मीर के सोनमर्ग की अपनी यात्रा का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

उपरोक्त सुरंग की तैयारियों के बारे में जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री श्री उमर अब्दुल्ला के एक्स पोस्ट पर प्रतिक्रियाव्यक्त करते हुए श्री मोदी ने लिखा;

"मैं सुरंग के उद्घाटन के लिए जम्मू-कश्मीर के सोनमर्ग की अपनी यात्रा का बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं। आपने पर्यटन और स्थानीय अर्थव्यवस्था के लिए लाभों को सही ढंग सेइंगित किया है।

इसके अलावा, तस्वीरें और वीडियो भी बहुत पसंद आये!”

**********

Previous

प्रधानमंत्री ने स्वामी विवेकानंद को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दी

Next

खादी महोत्सव 2025 का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया उद्घाटन, कहा- उत्तर प्रदेश का ब्रांड ओडीओपी आज दुनिया में मचा रहा धूम