28/03/25

प्रधानमंत्री ने बेल्जियम के महामहिम किंग फिलिप से बात की

आरएस अनेजा, 28 मार्च नई दिल्ली

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बेल्जियम के महामहिम किंग फिलिप से बातचीत की। मोदी ने हाल ही में राजकुमारी एस्ट्रिड के नेतृत्व में भारत आए बेल्जियम आर्थिक मिशन की सराहना की।

दोनों नेताओं ने मजबूत द्विपक्षीय संबंधों को और गहरा करने, व्यापार और निवेश को बढ़ावा देने तथा नवाचार और स्थिरता में सहयोग को आगे बढ़ाने पर चर्चा की।

एक्स पर एक पोस्ट में प्रधानमंत्री ने कहा:

“बेल्जियम के महामहिम किंग फिलिप से बात करके बहुत खुशी हुई। हाल ही में भारत में बेल्जियम आर्थिक मिशन की सराहना की गई है, जिसका नेतृत्व राजकुमारी एस्ट्रिड ने किया। हमने अपने मजबूत द्विपक्षीय संबंधों को और गहरा करने, व्यापार और निवेश को बढ़ावा देने तथा नवाचार और स्थिरता में सहयोग को आगे बढ़ाने पर चर्चा की।

Previous

प्रधानमंत्री ने भारत और जापान के बीच आर्थिक सहयोग को मजबूत करने लिए केइज़ाई दोयुकाई के उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की

Next

आज के मुख्य समाचार और इतिहास