19/04/25

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्ल्ड लीवर दिवस पर संयमित खान-पान अपनाने और मोटापे से लड़ने का आग्रह किया

आरएस अनेजा, 19 अप्रैल नई दिल्ली

विश्व यकृत (लीवर) दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सभी नागरिकों से संयमित खान-पान की आदतें अपनाने और स्वस्थ जीवनशैली को प्राथमिकता देने का आग्रह किया।

छोटे लेकिन प्रभावी बदलावों के महत्व पर जोर देते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि तेल का सेवन कम करने जैसे उपाय समग्र स्वास्थ्य और तंदुरुस्ती को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दे सकते हैं।

केंद्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा द्वारा एक्स पर किए गए पोस्ट का जवाब देते हुए मोदी ने कहा:

"#WorldLiverDay को संयमित खान-पान और स्वस्थ जीवन जीने के आह्वान के साथ मनाने का सराहनीय प्रयास। तेल का सेवन कम करने जैसे छोटे उपाय बहुत बड़ा बदलाव ला सकते हैं। आइए, हम सब मिलकर मोटापे के बारे में जागरूकता बढ़ाकर एक स्वस्थ और तंदुरुस्त भारत का निर्माण करें।

Previous

प्रधानमंत्री 21 अप्रैल को लोक सेवा दिवस पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करेंगे

Next

बिजली की लाइन के नीचे गैस पाइप लाइन न हो, एसीएस की अध्यक्षता में गठित जांच कमेटी यह सुनिश्चित करेगी : ऊर्जा मंत्री अनिल विज