प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के प्रकाश उत्सव पर उनको श्रद्धा सुमन अर्पित किए
आरएस अनेजा, 06 जनवरी नई दिल्ली
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सिखों के दसवें गुरू श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के प्रकाश उत्सव पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि उनके विचार हमें एक प्रगतिशील, समृद्ध और करूणामय समाज बनाने के लिए प्रेरित करेंगे।
प्रधानमंत्री ने एक्स पर अपनी पोस्ट में लिखा;
"मैं श्री गुरु गोबिंद सिंह जी को उनके प्रकाश उत्सव पर नमन करता हूं। उनके विचार हमें एक ऐसे समाज के निर्माण के लिए प्रेरित करते हैं जो प्रगतिशील, समृद्ध और करूणामय हो।”
प्रधानमंत्री मोदी ने प्रकाशोत्सव के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं भी दी।
——————————
Previous
केजरीवाल “भ्रष्टाचार” नाम को लेकर सत्ता में आए थे और आज वह “भ्रष्टाचार” के केस में ही जेल से जमानत पर बाहर आए हैं : ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज
Next