जी.एम.एन. कॉलेज, अम्बाला छावनी में नशा मुक्ति जागरूकता के लिए पोस्टर प्रदर्शनी का आयोजन
जे कुमार अम्बाला 21 दिसम्बर 2025 : - जी.एम.एन. कॉलेज, अम्बाला छावनी में एंटी ड्रग क्लब द्वारा प्रहरी क्लब के सहयोग से एक पोस्टर प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों एवं समाज को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराना तथा उन्हें स्वस्थ, सकारात्मक एवं नशा-मुक्त जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना था।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने रचनात्मकता एवं सामाजिक चेतना का परिचय देते हुए आकर्षक एवं संदेशपूर्ण पोस्टर तैयार किए, जिन्हें कॉलेज परिसर के प्रमुख स्थलों पर प्रदर्शित किया गया। कार्यक्रम की संयोजक डॉ. सरोज ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि नशा केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को ही नहीं, बल्कि परिवार, समाज और राष्ट्र की प्रगति को भी गंभीर रूप से प्रभावित करता है।
उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे नशे से दूर रहकर सकारात्मक सोच एवं जीवन मूल्यों को अपनाएँ। कॉलेज के सह-प्राध्यापक बृजेश ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रम विद्यार्थियों में नैतिक मूल्यों, सामाजिक उत्तरदायित्व तथा स्वस्थ जीवनशैली के प्रति चेतना विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
उन्होंने विद्यार्थियों से नशा-मुक्त जीवन अपनाकर समाज को भी इसके प्रति जागरूक करने का आह्वान किया। इस अवसर पर डॉ. मनजीत कौर एवं प्रियंका भी विशेष रूप से उपस्थित रहीं और उन्होंने विद्यार्थियों को नशा विरोधी अभियानों में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया।
#ambala #Poster exhibition #news #gmncollege #drug-de-addiction-awareness