05/03/25

प्रधानमंत्री ने बीजू पटनायक को उनकी जयंती पर याद किया

आरएस अनेजा, 05 मार्च नई दिल्ली

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज ओडिशा के पूर्व मुख्यमंत्री श्री बीजू पटनायक को उनकी जयंती पर याद किया है। उन्होंने ओडिशा के विकास और लोगों को सशक्त बनाने में उनके योगदान को स्मरण किया।

"बीजू बाबू को उनकी जयंती पर याद करते हुए हम ओडिशा के विकास और लोगों को सशक्त बनाने में उनके योगदान को स्मरण करते हैं। वे लोकतांत्रिक आदर्शों के प्रति भी पूरी तरह प्रतिबद्ध थे और उन्होंने आपातकाल का कड़ा विरोध किया था।"

Previous

राज्य के धार्मिक एवं ऐतिहासिक स्थलों के विकास के लिए सरकार संकल्पबद्ध

Next

पशुपालकों को रियायती दर पर उपलब्ध होगा सेक्स सोर्टेड सीमनः पशुपालन मंत्री जोराराम कुमावत