13/04/25

प्रधानमंत्री ने जलियांवाला बाग के शहीदों को श्रद्धांजलि दी

आरएस अनेजा, 13 अप्रैल नई दिल्ली

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज जलियांवाला बाग के शहीदों को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि आने वाली पीढ़ियां उनके अदम्य साहस को हमेशा याद रखेंगी।

उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा:

"हम जलियांवाला बाग के शहीदों को श्रद्धांजलि देते हैं। आने वाली पीढ़ियां उनके अदम्य साहस को हमेशा याद रखेंगी। यह वास्तव में हमारे देश के इतिहास का एक काला अध्याय था। उनका बलिदान भारत के स्वतंत्रता संग्राम में एक बड़ा मोड़ बन गया।"

Previous

आईओएस सागर ने तंजानिया के दार-एस-सलाम में पहला बंदरगाह दौरा किया

Next

प्रधानमंत्री ने बैसाखी के अवसर पर सभी को बधाई दी