प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने "प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत स्वास्थ्य अवसंरचना मिशन" के कार्यान्वयन के लिए दिल्ली सरकार की सराहना की
आरएस अनेजा, 11 अप्रैल नई दिल्ली
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत स्वास्थ्य अवसंरचना मिशन (पीएम-एबीएचआईएम) के कार्यान्वयन और प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (पीएम-जेएवाई) के अंतर्गत आयुष्मान भारत कार्डों का वितरण शुरू करने के लिए दिल्ली सरकार की सराहना की।
उन्होंने कहा कि “दिल्ली के हेल्थ सेक्टर से जुड़ा एक क्रांतिकारी कदम! डबल इंजन सरकार का यह मिशन यहां के मेरे लाखों भाई-बहनों के लिए बेहद फायदेमंद होने वाला है। मुझे बहुत खुशी है कि दिल्लीवासी भी अब आयुष्मान योजना के तहत अपना इलाज करा पाएंगे।”
Previous
पंजाब-हरियाणा में 1878.31 करोड़ रुपये की लागत से 6 लेन जीरकपुर बाईपास निर्माण को मंजूरी
Next