30/04/25

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मार्क कार्नी को कनाडा के प्रधानमंत्री निर्वाचित होने पर बधाई दी

आरएस अनेजा, 30 अप्रैल नई दिल्ली

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज श्री मार्क कार्नी को कनाडा के प्रधानमंत्री निर्वाचित होने पर बधाई दी तथा लिबरल पार्टी की जीत पर मुबारकबाद दी। मोदी ने साझा लोकतांत्रिक मूल्यों,  विधि सम्मत शासन के प्रति अटूट प्रतिबद्धता तथा दोनों देशों के लोगों के बीच जीवंत संबंधों का उल्लेख किया, जो भारत और कनाडा को साथ जोड़ता है।

नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट में लिखा:

"कनाडा के प्रधानमंत्री निर्वाचित होने पर @MarkJCarney को बधाई तथा लिबरल पार्टी को जीत पर मुबारकबाद। भारत और कनाडा साझा लोकतांत्रिक मूल्यों,  विधि सम्मत शासन के प्रति दृढ़ प्रतिबद्धता तथा लोगों के बीच जीवंत संबंधों से बंधे हैं। मैं इस साझेदारी को सुदृढ़ करने और हमारे लोगों के लिए अधिक अवसर के द्वार खोलने के लिए आपके साथ काम करने को उत्सुक हूं।"

Previous

आईजीएनसीए ने पद्म पुरस्कार विजेताओं को सम्मानित किया

Next

प्रधानमंत्री ने कोलकाता में हुए अग्निकांड में लोगों की मृत्यु पर शोक व्यक्त किया