19/06/25

प्रधानमंत्री मोदी ने विश्व शतरंज प्रतियोगिता के सेमीफाइनल में शानदार जीत के लिए दिव्या देशमुख को बधाई दी

आरएस अनेजा, 19 जून नई दिल्ली

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज भारतीय शतरंज खिलाड़ी दिव्या देशमुख को लंदन में विश्व टीम ब्लिट्ज़ प्रतियोगिता के ब्लिट्ज़ सेमीफाइनल के दूसरे चरण में विश्व की नंबर एक खिलाड़ी होउ यिफान पर ऐतिहासिक जीत के लिए बधाई दी।

पीएम मोदी ने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा:

"लंदन में वर्ल्ड टीम ब्लिट्ज़ प्रतियोगिता के ब्लिट्ज़ सेमीफ़ाइनल के दूसरे चरण में विश्‍व की नंबर 1 खिलाड़ी होउ यिफान को हराने पर दिव्या देशमुख को बधाई। उनकी सफलता उनके धैर्य और दृढ़ संकल्प को दर्शाती है। यह कई उभरते शतरंज खिलाड़ियों को भी प्रेरित करती है। उनके भविष्य के प्रयासों के लिए शुभकामनाएं।

Previous

प्रधानमंत्री ने महाराष्ट्र के पुणे में जेजुरी-मोरगांव मार्ग पर हुई सड़क दुर्घटना में लोगों की मृत्यु पर शोक व्यक्त किया

Next

अश्लील संदेशों के साथ युवती का मोबाइल नंबर वायरल करने की शिकायत पर कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने डीएसपी को केस दर्ज कर कार्रवाई के निर्देश दिए