01/04/25

प्रधानमंत्री ने उत्कल दिवस पर शुभकामनाएं दीं

आरएस अनेजा, 01 अप्रैल नई दिल्ली

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज उत्कल दिवस के अवसर पर ओडिशा के लोगों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि भारत को ओडिशा के इतिहास, साहित्य और संगीत पर गर्व है। इसके साथ ही, उन्होंने कहा कि केंद्र और ओडिशा सरकारें राज्य की प्रगति को आगे बढ़ाने के लिए बड़े पैमाने पर काम कर रही हैं।

एक्स पर अलग-अलग पोस्ट में उन्होंने लिखा:

"उत्कल दिवस पर हार्दिक शुभकामनाएं!

यह दिन ओडिशा की गौरवशाली संस्कृति के लिए उपयुक्त श्रद्धांजलि है। भारत को ओडिशा के इतिहास, साहित्य और संगीत पर गर्व है। ओडिशा के लोग मेहनती हैं और उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। पिछले एक वर्ष में, केंद्र और ओडिशा सरकारें राज्य की प्रगति को आगे बढ़ाने के लिए बड़े पैमाने पर काम कर रही हैं।"

Previous

आईएनएसवी तारिणी ने नाविका सागर परिक्रमा अभियान के चौथे चरण में दक्षिण अफ्रीका के केप टाउन में प्रवेश कर

Next

प्रधानमंत्री ने परम पूज्य डॉ. श्री श्री श्री शिवकुमार स्वामीगलु की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की