प्रधानमंत्री ने गोवा के शिरगाओ में भगदड़ के कारण हुई मौतों पर शोक व्यक्त किया
आरएस अनेजा, 03 मई नई दिल्ली
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज गोवा के शिरगाओ में भगदड़ के कारण लोगों की मृत्यु पर शोक व्यक्त किया।
पीएमओ इंडिया हैंडल ने एक्स पर पोस्ट में कहा कि “गोवा के शिरगाओ में भगदड़ के कारण लोगों की मृत्यु से दुखी हूं। अपने प्रियजनों को खोने वालों के प्रति संवेदना। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। स्थानीय प्रशासन प्रभावित लोगों की सहायता कर रहा है।
गौरतलब है कि गोवा के शिरगांव में आयोजित प्रसिद्ध श्री लैराई जात्रा (धार्मिक यात्रा) के दौरान भगदड़ मच गई थी, हादसे में 6 लोगों की मौत की खबर है जबकि 50 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं। हादसा शुक्रवार देर रात हुआ, हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस व रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंच गई। हादसे में घायल को गोवा मेडिकल कॉलेज और मापुसा स्थित नॉर्थ गोवा डिस्ट्रिक्ट हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।