16/05/25

प्रधानमंत्री ने सिक्किम के लोगों को राज्य की 50वीं वर्षगांठ पर बधाई दी

आरएस अनेजा, 16 मई नई दिल्ली

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज सिक्किम के लोगों को राज्य दिवस पर बधाई दी है।

मोदी ने कहा, "इस वर्ष यह अवसर और भी खास है, क्योंकि हम सिक्किम के राज्य बनने की 50वीं वर्षगांठ मना रहे हैं! सिक्किम सौम्य सौंदर्य, समृद्ध सांस्कृतिक परंपराओं और मेहनती लोगों का स्थान है।"

प्रधानमंत्री ने एक्स पर पोस्ट किया;

"सिक्किम के लोगों को राज्य दिवस पर हार्दिक शुभकामनाएं! इस वर्ष यह अवसर और भी खास है क्योंकि हम सिक्किम के राज्य बनने की 50वीं वर्षगांठ मना रहे हैं!

सिक्किम सौम्य सौंदर्य, समृद्ध सांस्कृतिक परंपराओं और मेहनती लोगों का स्थान माना जाता है। सिक्कम ने विभिन्न क्षेत्रों में प्रगति की है। इस खूबसूरत राज्य के लोग समृद्ध होते रहें।"

Previous

आतंकवाद के सभी आयामों को समाप्त करने के लिए विश्व को एक आवाज में बोलना चाहिए: लोकसभा अध्यक्ष

Next

राज्य के समस्त मदरसों में हुआ ‘गुड टच, बैड टच‘ थीम पर कार्यक्रमों का आयोजन