07/06/25

जल संरक्षण में निभाएं भागीदारी, वंदे गंगा — जल संरक्षण जन अभियान को सफल बनाएं

एन.एस. बाछल, 07 जून, जयपुर।

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री तथा चूरू जिला प्रभारी मंत्री अविनाश गहलोत ने शुक्रवार को जिला मुख्यालय स्थित सेठाणी जोहड़ में वंदे गंगा —जल संरक्षण जन अभियान के अन्तर्गत आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में जल पूजन और दीप प्रज्वलन कर श्रमदान किया।

जिला स्तरीय कार्यक्रम में अविनाश गहलोत, विधायक हरलाल सहारण, जिला प्रमुख वंदना आर्य, जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा, उप जिला प्रमुख महेन्द्र न्यौल,  चूरू नगरपरिषद आयुक्त अभिलाषा सिंह, जिला परिषद सीईओ श्वेता कोचर, बसंत शर्मा ने सेठाणी जोहड़ में श्रमदान कर स्वच्छता का संदेश दिया ,जल पूजन किया तथा दीप प्रज्जवलन कार्यक्रम में शिरकत की।  

कार्यक्रम में अविनाश गहलोत ने कहा कि हम सब जल संरक्षण में भागीदारी निभाकर  वंदे गंगा — जल संरक्षण जन अभियान को सफल बनाएं। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश खुशहाली की राह पर आगे बढ़ रहा है। प्रदेश में इस मानसून के दौरान 8 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है। हम सभी अधिकाधिक पौधे  लगाएं तथा जल संरक्षण गतिविधियों को बढ़ावा दें।  

उन्होंने कहा कि हमें प्रकृति व प्राकृतिक संसाधनों के प्रति अपने कर्तव्यों का निवर्हन करते हुए संतुलित व्यवहार करना होगा तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संवेदनशील होना होगा।

हम सभी संकल्प कर राजस्थान को स्वच्छ, नशामुक्त व समृद्ध प्रदेश बनाएं।

उन्होंने कहा कि यह अभियान किसी व्यक्ति, समाज, संस्था तक सीमित नहीं होकर सभी की सामूहिक भागीदारी से सफल होगा। सरकार, प्रशासन, आमजन आदि सभी की समन्वित भागीदारी से ही हम जल संस्कृति को संरक्षित कर पाएंगे।  वर्षा जल का सही व समुचित उपयोग करें तथा जल संरक्षण गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी निभाएं। हमारे आज के प्रयासों से ही वर्षों तक हम प्राकृतिक संसाधनों का उपयोग कर पाएंगे। उन्होंने उपस्थित सभी लोगों को जल संरक्षण का संकल्प दिलाया।

विधायक हरलाल सहारण ने कहा कि हम सभी अपने घरों में कुण्ड बनाएं, वर्षा जल का संग्रहण करें तथा जलग्रहण संरचनाओं का रख—रखाव करें। जिला प्रमुख वंदना आर्य ने कहा कि  जल का मितव्यतता से उपयोग करें तथा भूमिगत जलस्तर को बढ़ाने के लिए प्रयास करें। अधिकाधिक वृक्षारोपण करें तथा कुण्ड, बावड़ियों, तालाबों को सहेंजें।

अतिथियों ने आमजन को तुलसी का पौधा भेंट कर वृक्षारोपण का शुभारंभ किया।


Previous

जैसलमेर जिले के मीडिया प्रतिनिधियों ने किया फिल्ड भ्रमण— जल संरचना एवं जल संरक्षण कार्यो का किया अवलोकन

Next

बांरा में सम्बलपुर से हुआ वंदे गंगा जल संरक्षण-जन अभियान का शुभारंभ