लॉर्ड महावीर जैन पब्लिक स्कूल में जीवन रक्षक तकनीक से संबंधित सेमिनार का आयोजन
जे कुमार अम्बाला 23 दिसम्बर 2025 : - लॉर्ड महावीर जैन पब्लिक स्कूल, अंबाला में जीवन रक्षक तकनीक सीपीआर (कार्डियो पल्मोनरी रिससिटेशन) से संबंधित सावधानियों और आवश्यक कदमों पर एक कार्यशाला एवं सेमिनार का आयोजन किया गया। इस सेमिनार का उद्देश्य छात्रों को आपातकालीन परिस्थितियों में किसी व्यक्ति की जान बचाने के लिए आवश्यक प्राथमिक जानकारी देना था।
इस अवसर पर डॉ. संजीव गोयल, अध्यक्ष रोटरी क्लब अंबाला, डॉ. अनुभव शर्मा, विशेषज्ञ क्रिटिकल केयर, रोटरी अस्पताल तथा सुश्री नीतू, हेड नर्स, रोटरी अस्पताल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। अतिथियों ने अपने अमूल्य ज्ञान, व्यावहारिक अनुभव और शोध आधारित जानकारी के माध्यम से सीपीआर की महत्ता को सरल भाषा में समझाया। उन्होंने यह भी बताया कि सही समय पर उठाया गया एक छोटा-सा कदम किसी की जान बचा सकता है।
सेमिनार के दौरान छात्रों को सीपीआर के व्यावहारिक प्रशिक्षण से भी अवगत कराया गया, जिससे वे वास्तविक परिस्थितियों में आत्मविश्वास के साथ सहायता कर सकें। अतिथियों के प्रेरणादायक विचारों ने छात्रों को मानवता और सामाजिक जिम्मेदारी का महत्व समझाया।
विद्यालय की प्रधानाचार्या रुचि शर्मा ने अपने प्रेरक शब्दों से छात्रों को प्रोत्साहित किया और आश्वासन दिया कि विद्यालय का प्रत्येक छात्र इस जिम्मेदारी को समझेगा तथा हर परिस्थिति में मानवता का परिचय देगा। यह सेमिनार छात्रों के लिए अत्यंत ज्ञानवर्धक एवं प्रेरणादायक सिद्ध हुआ।
#ambala #news #lordmahavirschool #seminar-on-life-saving-techniques #organized