ऑपरेशन मैदान: अंबाला पुलिस ने 22 ग्राम हेरोइन सहित नशा तस्कर को दबोचा, पूरी सप्लाई चेन तोड़ने के लिए लिया रिमांड
जे कुमार अंबाला, 16 जून 2026: अंबाला मंडल के पुलिस महानिरीक्षक (IG) पंकज नैन के सख्त दिशा-निर्देशों के तहत नशा तस्करों के खिलाफ चलाया जा रहा 'ऑपरेशन मैदान' लगातार सफलता की ओर बढ़ रहा है। इसी कड़ी में अंबाला पुलिस की एंटी नारकोटिक्स सेल (ANC) ने मुस्तैदी दिखाते हुए 22 ग्राम अवैध हेरोइन (स्मैक) के साथ एक शातिर नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान विशाल उर्फ शैली (निवासी फ्रेंड्स कॉलोनी, बलदेव नगर, अंबाला शहर) के रूप में हुई है।
गुप्त सूचना पर सिंचाई भवन के पास बिछाया जाल : ANC टीम को खुफिया तंत्र से आरोपी की संदिग्ध गतिविधियों की पुख्ता जानकारी मिली थी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए बलदेव नगर क्षेत्र में सिंचाई भवन (मॉडल टाउन) के पास जाल बिछाया और आरोपी विशाल को रंगे हाथों दबोच लिया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 22 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। आरोपी के खिलाफ थाना बलदेव नगर में एनडीपीएस (NDPS) एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।
सप्लाई चेन ध्वस्त करने के लिए पूछताछ जारी : नशे के इस काले कारोबार की तह तक जाने के लिए पुलिस ने आरोपी विशाल को माननीय अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया है। रिमांड के दौरान आरोपी से कड़ाई से पूछताछ की जा रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि वह यह नशा कहां से लाया था और अंबाला में इसके मुख्य खरीदार कौन हैं। पुलिस का मुख्य लक्ष्य नशे की इस पूरी सप्लाई चेन को ध्वस्त करना है।
अंबाला पुलिस की अपील: समाज को नशा मुक्त बनाने के लिए जनता पुलिस का सहयोग करे। यदि आपके पास नशा तस्करों की कोई जानकारी है, तो तुरंत हेल्पलाइन नंबर 9729990112 पर सूचित करें। सूचना देने वाले का नाम पूरी तरह गुप्त रखा जाएगा।
#AmbalaNews #OperationMaidan #AmbalaPolice #AntiNarcoticsCell #NDPSAct #DrugFreeHaryana #CrimeNewsAmbala #HarnayaPolice
Previous
अम्बाला मंडल रोजगार कार्यालय में जॉब फेयर का सफल आयोजन; 14 युवा शॉर्टलिस्ट, सरकारी योजनाओं की दी गई जानकारी
Next