06/05/26

पी.के.आर. जैन पब्लिक स्कूल में एनएसएस स्वयंसेवकों को प्रमाण पत्र वितरित; सामाजिक सेवा के लिए हुए सम्मानित

जे कुमार अम्बाला 6 मई 2026 : अम्बाला के पीकेआर जैन पब्लिक स्कूल में एनएसएस वॉलिंटियर्स को प्रधानाचार्या नीरू शर्मा के द्वारा प्रमाण पत्र वितरित किए गए । यह प्रमाण पत्र उन्हें 240 घंटे सामाजिक सेवा करने के लिए एवं सात दिवसीय स्पेशल एनएसएस कैंप लगाने के लिए प्रदान किए गए। इन सभी वॉलिंटियर्स ने समाज में जागरूकता पैदा करने में, वृद्ध जनों की सहायता करने में, झुग्गी झोपड़ी में जाकर सामान वितरण करने में और सफाई अभियान,पौधा रोपण इत्यादि कई गतिविधियों में भाग लेकर अर्जित किया। जिसकी वजह से उन्हें सरकार द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। यह प्रशस्ति पत्र उन्हें आगे  विभिन्न संस्थाओं में दाखिला लेने में मदद करेगा ।

इस अवसर पर प्रोग्राम ऑफिसर संगीता मक्कड़ एवं वरुण जैन उपस्थित रहे। प्रधानाचार्या नीरू शर्मा ने सभी वॉलिंटियर्स को ढेर सारा आशीर्वाद देते हुए कहा कि वे इसी तरह आगे भी सामाजिक गतिविधियों में बढ़-चढ़कर  हिस्सा लेते रहे और एवं समाज सेवा के लिए सदैव तत्पर रहे ।

#PKRJainSchool #NSSAmbala #SocialService #StudentAchievers #NSSCamp #CommunityService #AmbalaNews #EducationHaryana #YouthPower #AwardCeremony

Previous

नागदा-मथुरा तीसरी और चौथी रेल लाइनों से मध्यप्रदेश के पर्यटन क्षेत्र को मिलेगी मजबूती

Next

प्रदेश में बस टर्मिनलों का होगा कायाकल्प,सार्वजनिक निजी भागीदारी से विकसित होंगे आधुनिक बस पोर्ट - मुख्यमंत्री राजस्थान