23/12/25

NRMU का अंबाला रेल मंडल अधिकारियों के खिलाफ प्रदर्शन जारी; तबादलों के मामले में आया 'नया मोड़'

जे कुमार अम्बाला, 23 दिसम्बर 2025 : - नॉर्दर्न रेलवे गैस यूनियन, अम्बाला मंडल के आहवान पर रेल कर्मचारियों के स्थानान्तरण को लेकर अम्बाला मंडल के शाखा अधिकारी सीनियर डी एम ई कै एवं वै के विरोध में बी सी एन ,आर ओ एच डिपो में भोजनावकाश के समय प्रदर्शन  जारी रहा। सम्बंधित शाखा अधिकारी ने चार रेल कर्मचारियों, जो कि खानआलमपुरा बार्ड (सहारनपुर) डिपो में कार्यरत थे, का स्थानांतरण अनुचित ढंग से बठिंडा में कर दिया था।


यूनियन पताधिकारियों का कहना है कि कर्मचारियों का स्थानांतरण अन्यायपूर्ण है। इसके लिए अधिकारी से बात की गयी कि वह अपना निर्णय वापिस से। परन्तु उन्होंने मानने से इनकार कर दिया, उनके इस तानाशाही रवैये के कारण ही  विरोध प्रकट किया जा रहा था।

सूत्र से मिली जानकारी के अनुसार इस मामले में  एक नया मोड़ नजर आ रहा है जिसमें  रेल कर्मचारियों द्वारा  अपनी ड्यूटी दौरान लापरवाही और सुरक्षा ड्राइव में अनदेखी की गई  |निरीक्षण के दौरान चार कर्मचारी अपने स्टाफ रूम में आराम करते पाए गए, जबकि उनका कर्तव्य गाड़ी मेंटेनेंस का था। पूछताछ पर कर्मचारियों ने सफाई दी कि वे वैगन के लिए सामान लेने आए थे, लेकिन जब विशिष्ट वैगन नंबर पूछा गया तो वे उत्तर देने में असमर्थ रहे। ।

इसके अलावा, रेलवे बोर्ड द्वारा यात्रियों और रेल संपत्ति की सुरक्षा हेतु चलाई गई लगभग छह सुरक्षा ड्राइव्स का पूर्ण कार्यान्वयन नहीं हो रहा है। ये ड्राइव सुरक्षा मानकों को मजबूत करने के लिए शुरू की गई थीं ।रेलवे बोर्ड के आदेशानुसार मंडल के सभी अधिकारियों को नियमित निरीक्षण के निर्देश दिए गए हैं, ताकि सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। उपरोक्त पर संज्ञान लेते हुए संबंधित अधिकारियों ने कार्यवाही करते हुए कर्मचारियों के तबादले के आदेश जारी कर दिए थे |

#railway #nrmu-protests-continue #against-ambala-railway-division

Previous

कैबिनेट मंत्री अनिल विज के निर्देशों पर सक्रिय हुई नगर परिषद: विकास कार्यों की प्रगति पर गहन चर्चा

Next

सिकंदराबाद रेल मंडल में कार्य: अंबाला होकर गुजरने वाली कई ट्रेनें रद्द, कुछ के समय में बदलाव