22/01/25

गुरुग्राम की न्यू कॉलोनी में नोडल अधिकारी ने चलाया पीला पंजा, अतिक्रमण की वजह से लोगों को ट्रैफिक जाम की बढ़ गई थी समस्या।

गुरुग्राम, 22 जनवरी (अभी) ; गुरुग्राम को अतिक्रमण मुक्त बनाने के लिए प्रशासन लगातार कारवाई करता हुआ नजर आ रह है आज इसी कड़ी में नोडल अधिकारी आरएस भाट ने न्यू कॉलोनी में अवैध अतिर्कमण और गलत तरीके से दुकानों के बाहर बने रैंप पर पीला पंजा चलाया

नोडल अधिकारी ने कहा इस इलाके में पार्किंग एक बड़ी समस्या थी और दुकानों के आगे गलत तरीके से बने रैंप की वजह से लोग काफी परेशान थे साथ ही अवैध अतिक्रमण की वजह से यहां जाम भी गंभीर समस्या बन गई थी वहीं लोगों की समस्याओं को लेकर हमने आज कारवाई की है। उन्होंने कहा 150 अतिक्रमणकारियों की वजह से हम इस इलाके में रहने वाले 50 हजार लोगों को परेशान नहीं देख सकते हमने अतिक्रमणकारियों को पहले भी समझाया था लेकिन वो नहीं माने इसलिए हमें पीला पंजा चलाना पड़ा।

नोडल अधिकारी आर.एस भाठ ने कहा कि दुकानों के बाहर की गई कार्रवाई से पार्किंग की जगह भी निकल आई है। अब खरीददारी के लिए आने वाले लोगो को वाहन खड़ा करने मे कोई परेशानी नही होगी और सड़क पर भी जाम से मुक्ति मिलेगी। उन्होंने कहा कि दुकानदार अपनी दुकान के सामने तीन फीट की जगह पर अपना वाहन और सामान रख सकते है। इसके लिए सफेद लाइन बनाई जाएगी। जहा वह अपना सामान रख सके। लाइन से बाहर न तो सामान रहेगा और न ही कोई रैम्प। उन्होंने कहा कि गुरुग्राम आप का शहर है। अधिकारी तो आते-जाते रहते है। इसे सुंदर बनाना गुरुग्राम के निवासियों का कर्तव्य है।

वही नोडल अधिकारी ने अतिक्रमणकारियों को चेतावनी देते हुए नोडल अधिकारी ने कहा कि वह गुरुग्राम की सभी सड़को और बाजारों को पूरी तरह से अतिक्रमण मुक्त कर के ही दम लेंगे। सदर बाजार हो या फिर गुरुग्राम का कोई भी बाजार व सड़क, जहा से भी शिकायत मिलेंगी वहा पहुच कर अतिक्रमण को ध्वस्त करेंगे। लोगो से सहयोग की अपील करते हुए उन्होंने कहा कि आप लोगो का शहर है इसे सुंदर बनाना आप की जिम्मेवारी है।

Previous

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में हुई एचपीपीसी और एचपीडब्ल्यूपीसी की बैठक

Next

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अशफ़ाक उल्ला खां प्राणि उद्यान, गोरखपुर में हाथी रेस्क्यू सेंटर का उ‌द्घाटन