निरामय स्कीम': दिव्यांगजनों के लिए ₹1 लाख का स्वास्थ्य बीमा; ऐसे बनवाएं अपना हेल्थ कार्ड
जे कुमार अम्बाला 21 दिसम्बर 2025 : जिला समाज कल्याण अधिकारी सुरजीत कौर ने बताया कि Autism, Cerebral Palsy, Intellectual Disability and Multiple Disabilities दिव्यांगजनों के लिए निरामय स्कीम के तहत हेल्थ कार्ड बनाये जा रहे हैं।
इस स्कीम के तहत सामान्य कैटेगरी के लिए 500/-रू0 स्वास्थ्य बीमा फीस तथा उससे अगले साल 250/-रू0 स्वास्थ्य बीमा फीस तथा शेष बी0सी0/एस0सी0 कैटेगरी हेतु 250/-रू0 स्वास्थ्य बीमा फीस तथा उससे अगले साल 50/- रू0 स्वास्थ्य बीमा फीस लगेगी। इस स्कीम के तहत 100000/-रू0 (एक लाख रुपये) का स्वास्थ्य बीमा भी कवर होता हैं जैसे स्वास्थ्य से सम्बन्धित कुछ भी ईलाज करवाना हो।
इस स्कीम में केवल उक्त चार श्रेणी ही कवर होती हैं। इस स्कीम का लाभ लेने हेतु दस्तावेजों में यूडीआईडी कार्ड, आधार कार्ड, बैंक खाते की कॉपी की आवश्यकता है। नावल्टी एजूकेशन सोसाइटी. बजाजा बाजार अम्बाला छावनी दूरभाष नं0 94163-94173, 93064-39945 पर सम्पर्क करें। इस कार्ड को बनाने में केवल स्वास्थ्य बीमा फीस के अलावा अन्य कोई भी फीस नहीं लगती हैं।
#ambala #news #nirmaya-scheme #health-insurance