31/12/25

अम्बाला के जनेतपुर में रात्रि ठहराव: एडीसी विराट ने ग्रामीणों की चौपाल पर सुनीं समस्याएं, मौके पर ही दिए समाधान के निर्देश

अम्बाला, 31  दिसम्बर (अभी) : उपायुक्त अजय सिंह तोमर के मार्गदर्शन में गांव जनेतपुर में रात्रि ठहराव का आयोजन किया गया। रात्रि ठहराव कार्यक्रम के दौरान अतिरिक्त उपायुक्त विराट ने जनेतपुर क साथ-साथ अन्य आस-पास गांव से आए ग्रामीणो की समस्याओं को सुनने का काम किया और सम्बन्धित अधिकारियों को समस्याएं मार्क करते हुए उनका निवारण करने के निर्देश दिए।


गांव जनेतपुर के सामुदायिक केंद्र में रात्रि ठहराव कार्यक्रम में विभिन्न विभागों द्वारा सरकार की योजनाओं एवं सेवाओं से संबंधित स्टॉल लगाए गए जिसमें सम्बन्धित कर्मचारियों ने गांववासियों को अपने विभागों से सम्बन्धित योजनाओं की सम्पूर्ण जानकारी दी और ग्रामीणों ने भी इन योजनाओं का भरपुर लाभ उठाया। कार्यक्रम के दौरान गांव के सरपंच सुरमुख सिंह ने अतिरिक्त उपायुक्त विराट और एसडीएम विनेश कुमार को यहां पहुंचने पर पुष्प गुच्छ देकर उनका स्वागत किया।


सरपंच सुरमुख ने गांव की प्रमुख समस्याओं एवं मांगों को लिखित प्रार्थना पत्र के माध्यम से प्रशासन के समक्ष रखा। जिनमें गांव में स्वागत गेट बनवाने बारे, अम्बाला-शहजादपुर रोड़ पर गांव के बाहर बस ठहराव की व्यवस्था करवाने बारे, सरकार की आवास योजना के तहत 100-100 गज के प्लाट पात्र परिवार को दिलवाने बारे व अन्य समस्याएं एवं मांगोंको रखा। इसके साथ-साथ गांववासियों द्वारा अपनी समस्याएं रखी गई जिनमें गांव जनेतपुर से अजैब सिंह ने किराएदारों की वैरिफिकेशन करवाने बारे, नसीब कौर ने पक्का मकान बनवाने बारे, जोगिन्द्र कौर ने बुढापा पैंशन बारे, हरभजन कौर ने मकान की मरम्मत करवाने बारे, जसंवत कौर व जोगिन्द्र कौर ने कच्चे मकान को पक्का करवाने बारे, प्रित सिंह ने राशन कार्ड कटने को लेकर व मनदीप ने फैमिली आईडी में इनकम अधिक होने की अपनी समस्या को रखा। इसके अलावा अन्य ग्रामीणों ने भी लिखित व मौखिक रूप में एडीसी के समक्ष अपनी समस्याओं को रखा।  एडीसी ने सभी समस्याओं को क्रमवार सुनते हुए सम्बन्धित विभाग के अधिकारियों को जल्द कार्रवाई करने के निर्देश दिए।


अतिरिक्त उपायुक्त ने उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा कि प्रशासन का उद्देश्य गांव-गांव जाकर आमजन की समस्याओं का समाधान करना है। रात्रि ठहराव कार्यक्रम इसी दिशा में सरकार की एक प्रभावी पहल है, जिससे लोगों को प्रशासन तक सीधी पहुंच मिलती है।


कार्यक्रम में अतिरिक्त उपायुक्त ने सरकार की योजनाओं से संबंधी विभिन्न विभागों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया। उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्ति तक पंहुचाना जिला प्रशासन की प्राथमिकता में है। सभी विभाग अपने विभागों से संबंधी लोगों को सरकार द्वारा क्रियान्वित जन हितैषी योजनाओं बारें जागरूक करें। इसके साथ-साथ उन्होंने ग्रामवासियों से यह अपील की कि अपने घर में यदि किसी किराएदार को रखते हैं तो इसकी सूचना सम्बन्धित पुलिस थाने में अवश्य दें ताकि पुलिस विभाग द्वारा उसकी वैरिफिकेशन की जा सके ताकि भविष्य में संभावित अपराधिक मामले/चोरी जैसी घटनाएं न हों।


इस मौके पर सरपंच ने रात्रि ठहराव कार्यक्रम का आयोजन किए जाने पर जिला प्रशासन का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर डीएसपी क्राईम विरेन्द्र सिंह, तहसीलदार अम्बाला छावनी प्रियंका, नायब तहसीलदार आशीष, बीडीपीओ अश्वनी, कार्यकारी अभियंता पंचायती राज साहिल शर्मा, पूर्व सरपंच अमरीक सिंह, पूर्व पंच रमजान खान, नम्बरदार इंद्रजीत सिंह, एडवोकेट जसप्रीत सिंह, टयूबल आप्रेटर सरबजीत सिंह, उपिन्द्र सिंह के साथ-साथ अन्य अधिकारीगण व गणमान्य लोग मौजूद रहे।


बॉक्स:- अतिरिक्त उपायुक्त ने रात्रि ठहराव एवं समाधान शिविर के दौरान किसानों से अपील की कि सरकार द्वारा चलाई गई डिजीटल प्लेटफार्म एग्री स्टैग के तहत अपनी फार्मर आईडी जरूर बनवाएं ताकि सरकार की किसानों से जुडी योजनाओं का उन्हें सुगमता से लाभ मिल सके।

#JanetpurNightStay #AmbalaAdministration #ADC_Virat #VillageOutreach #PublicGrievances #GovernanceAtDoorstep #RuralDevelopment #NightHaltProgram #AmbalaNews #CitizenServices #FarmerID #AgriStack #TenantVerification #GovernmentSchemes #FamilyID #SocialWelfare #RuralEmpowerment #SolutionCamp #HaryanaGovernment #VillageProgress #PublicService #DigitalAgriculture #CommunityCente

Previous

रक्षा मंत्रालय ने क्लोज क्वार्टर बैटल कार्बाइन और हैवी वेट टॉरपीडो के लिए 4,666 करोड़ रुपये के अनुबंधों पर हस्ताक्षर किए

Next

आज का राशिफल