राष्ट्रीय मतदाता दिवस हमारे जीवंत लोकतंत्र का उत्सव मनाने और प्रत्येक नागरिक को वोट देने के अपने अधिकार का प्रयोग करने के लिए सशक्त बनाने के बारे में है: प्रधानमंत्री
नई दिल्ली, 25 जनवरी
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज कहा कि राष्ट्रीय मतदाता दिवस हमारे जीवंत लोकतंत्र का उत्सव मनाने और प्रत्येक नागरिक को वोट देने के अपने अधिकार का प्रयोग करने के लिए सशक्त बनाने के बारे में है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा “राष्ट्रीय मतदाता दिवस हमारे जीवंत लोकतंत्र का उत्सव मनाने और प्रत्येक नागरिक को वोट देने के अपने अधिकार का प्रयोग करने के लिए सशक्त बनाने के बारे में है। यह देश के भविष्य को आकार देने में भागीदारी के महत्व पर बल देता है। हम इस संबंध में उनके अनुकरणीय प्रयासों के लिए ईसीआई की सराहना करते हैं।
प्रधानमंत्री ने राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर हिमाचल प्रदेश के लोगों को बधाई दी
वहीं, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हिमाचल प्रदेश के राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर राज्य के लोगों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा “हिमाचल प्रदेश के सभी क्षेत्रों को पूर्ण राज्यत्व दिवस की बहुत-बहुत बधाई। मेरी इच्छा है कि अपनी प्राकृतिक सुंदरता और भव्य विरासत को सहेजने वाली हमारी यह देवभूमि विकास की राह पर तेजी से आगे बढ़े।”