बेंगलुरु में 'देश में सेमीकंडक्टर प्रणाली पर नैनो इलेक्ट्रॉनिकी रोड शो और सम्मेलन' का आयोजन होगा
आरएस अनेजा, 24 मार्च नई दिल्ली
इलेक्ट्रॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (एमईआईटीवाई) का नैनो प्रौद्योगिकी पहल प्रभाग भारतीय विज्ञान संस्थान (आईआईएससी) बेंगलुरु, आईआईटी बॉम्बे, आईआईटी मद्रास, आईआईटी दिल्ली, आईआईटी खड़गपुर और आईआईटी गुवाहाटी के साथ साझेदारी में भारत में सेमीकंडक्टर प्रणाली पर नैनो इलेक्ट्रॉनिकी रोड शो और सम्मेलन का आयोजन करेगा।
कार्यक्रम 27 मार्च, 2025 को सुबह 9:00 बजे से बेंगलुरु में आईआईएससी के राष्ट्रीय विज्ञान संगोष्ठी परिसर में शुरू होगा। इस पहल का उद्देश्य सरकार, उद्योग, शिक्षा, महत्वपूर्ण क्षेत्रों, स्टार्टअप और वी.सी. प्रणाली के प्रमुख हितधारकों को एक साथ लाना है ताकि इस क्षेत्र में नवाचार और सहयोग को बढ़ावा दिया जा सके।
इलेक्ट्रॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के सचिव एस. कृष्णन मुख्य अतिथि के रूप में इस कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे। इस अवसर पर इलेक्ट्रॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के अपर सचिव अभिषेक सिंह; अनुसंधान राष्ट्रीय शोध फाउंडेशन के सीईओ डॉ. शिवकुमार कल्याणरमन; टाटा इलेक्ट्रॉनिकी के रणनीति और व्यवसाय विकास में वरिष्ठ उपाध्यक्ष उत्पल शाह; माइक्रोन के प्रबंध निदेशक आनंद राममूर्ति; इसरो के अध्यक्ष वी. नारायणन विशिष्ट अतिथि होंगे।
तकनीकी नवाचारों पर रोड शो रोड शो में विविध विषयों को शामिल किया जाएगा, जिसमें क्वांटम प्रौद्योगिकी, न्यूरोमॉर्फिक कंप्यूटिंग, एआई, आईटी और इलेक्ट्रॉनिक्स में अवसर, साथ ही नैनोइलेक्ट्रॉनिक्स प्रौद्योगिकी में स्वदेशी प्रगति का प्रदर्शन शामिल होगा।
इस रोड शो में विविध विषयों को शामिल किया जाएगा, जिसमें क्वांटम प्रौद्योगिकी, न्यूरोमॉर्फिक कंप्यूटिंग, एआई, आईटी और इलेक्ट्रॉनिक्स में अवसर के साथ ही नैनोइलेक्ट्रॉनिकी प्रौद्योगिकी में स्वदेशी प्रगति का प्रदर्शन शामिल होगा।