22/12/25

अम्बाला में पूर्व पुलिस अधिकारियों की मासिक बैठक संपन्न: पेंशनरों को वरिष्ठ नागरिक दर्जा देने की मांग ने पकड़ा जोर

अम्बाला, 22 दिसम्बर  (ए के वत्स ): एक्स पुलिस ऑफिसर्स सोशल वेलफेयर एसोसिएशन अंबाला की मासिक बैठक आज अश्विनी कुमार प्रधान की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक की शुरुआत संगठन के सदस्य बलकार सिंह की धर्मपत्नी के आकस्मिक निधन पर उनकी आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ की गई।


बैठक में विचार-विमर्श के उपरांत यह निर्णय लिया गया कि संगठन को रेंज स्तर पर गठित कर उसका पंजीकरण कराया जाएगा। इसके लिए अंबाला से पांच सदस्यों का चयन किया गया, जिनके नाम पंचकूला प्रधान को भेजे जाएंगे। इसके बाद हरियाणा राज्य स्तर पर एक्स पुलिस संगठन के गठन की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।


सभी सदस्यों ने सरकार से मांग की कि पेंशनरों को वरिष्ठ नागरिकों की सभी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। बस व रेलवे यात्रा में 50 प्रतिशत रियायत, सभी बीमारियों में कैशलेस उपचार की सुविधा तुरंत लागू करने, अन्य राज्यों की तर्ज पर पेंशनरों की आयु 65, 70, 75 व 80 वर्ष पूर्ण होने पर क्रमशः 5, 10, 15 व 20 प्रतिशत पेंशन वृद्धि देने तथा पेंशन की कम्यूटेड राशि की कटौती 10 वर्ष 8 माह में पूरी करने की मांग प्रमुख रूप से रखी गई।


बैठक में ओमप्रकाश (सेवानिवृत्त डीएसपी), लक्ष्मी चंद, संतोष सिंह, राजेंद्र कुमार, गुलशन कुमार, कुलदीप चंद, सुरेश पाल, यशपाल राणा, तरसेम पाल, जसवंत सिंह, दविंदर पाल, महेश कुमार, जगन्नाथ, चंद्रपाल, अशोक शर्मा, राजेंद्र कौशिक, बलवीर सिंह राठी, भूपेंद्र सिंह, मदन सिंह, राजपाल सिंह, नरेंद्र राणा, मनमोहन सिंह, देवी चंद, देशराज सहित लगभग 32 सदस्यों ने भाग लिया।


बैठक के समापन पर सचिव जसपाल राणा ने सभी सदस्यों को मिठाई का डिब्बा व शील्ड देकर सम्मानित किया, जबकि प्रधान अश्विनी शर्मा का हार पहनाकर भव्य स्वागत किया गया।

#ExPoliceAssociation #PensionersRights #AmbalaNews #SeniorCitizensBenefits #StatePoliceWelfare #AmbalaEvents #PolicePensioners #DanikKhabar #Ambala #Haryana

Previous

आपरेशन हाॅट स्पाट डोमिनेशन के तहत थाना अम्बाला शहर में दर्ज चोरी के मामले में तीसरा आरोपी गिरफ्तार

Next

अम्बाला पुलिस और रेड क्रॉस ने छात्राओं को सिखाए आत्मरक्षा और साइबर सुरक्षा के गुर